मेष राशि:
करियर: विद्यार्थी जीवन में ध्यान केंद्रित करके सफलता की ओर प्रयाण करें। साप्ताहिक परीक्षा में देखाव अच्छा होगा, प्रतिस्पर्धी व सहपाठियों से सतर्कता रखें। नौकरी की चाहत रखने वालों की आकांक्षा पूर्ण होगी मगर किसी मध्यस्थ सज्जन या रिश्तेदार का सहयोग प्राप्त करना होगा।
पारिवारिक: पुत्र और पुत्रियों का सहयोग रहेगा। उम्र में बड़े जातकों की आर्थिक अभिलाषा सन्तान पक्ष से पूर्ण होगी। अपने ननिहाल से वस्त्र आदि या नकद रुपयों की भेंट-सौगात मिल सकती है। पारिवारिक शत्रुता में सुधार हो सकेगा। मिलजुल कर कोई धार्मिक कार्य कर पाएंगे।
प्रणय जीवन: पुराने पात्र से मुलाकात या उनकी यादों से बेचैनी होगी, सुकून नष्ट हो सकता है। पति-पत्नी के सम्बन्धों में एक दूसरे की ओर से सुझाव या महत्वपूर्ण चर्चा होगी। पर्यटन या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आपके प्यार में यादें बनाएंगी।
संक्षिप्त विवरण: यदि किसी बात को लेकर मुकदमे बाज़ी चल रही है तो समय आपका साथ देगा या समाधान के ज़रिए सफलता मिलेगी। साझेदारी में संतुष्टि के साथ मुनाफा होगा, सन्तोष बरकरार रखें। परोपकार या सामाजिक सामूहिक कार्य की सफलता से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकेगी। शैय्या सुख से प्रफुल्लिता में वृद्धि होगी, अवैध सम्बन्ध से बचे रहें।
समाधान: सभी प्रकार के कल्याण प्राप्त करने हेतु निम्न मन्त्र का पाठ करें-
ह्रीं सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥
वृषभ राशि:
स्वास्थ्य: सप्ताह के प्रारम्भ में शारीरिक व मानसिक परेशानी हो सकती है। जो जातक छाती, ह्रदय या रक्तचाप के मरीज़ हैं वह सावधानी रखें एवं दवाइयां प्रतिदिन नियमित खाएं। हाथ-पैर में सूनापन या कब्ज़ जैसे रोगों से परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय: यदि आपका व्यवसाय मजदूरी, साहूकारी, पथदर्शक, कारीगर, गुप्तचर या गुमास्ता से जुड़ा है तो इस सप्ताह पूरी सावधानी रखनी होगी, विश्वास किसी का भी ना करें। दैनिक व्यापार में बिक्री-बही रखना अनिवार्य होगा। आय-व्यय के विवरण से कुछ चौका देने वाली बात भी आपके समक्ष आ सकती है, धैर्य एवं सतर्कता रखें।
करियर: नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह में सावधानी रखनी होगी, कार्यालय में किसी ना किसी बात को लेकर कार्य बोझ बढ़ सकता है। अपने उच्च अधिकारी से सहयोग मिलने में संशय रहेगा। स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपने परिश्रम को सही दिशा की ओर केंद्रित करना होगा।
पारिवारिक: कुटुम्ब में धार्मिक-मंगल कार्य हो सकेगा, यदि नवरात्रि में अनुष्ठान या व्रत करना चाहते हैं तो आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। माता की ओर मान-सम्मान अधिक रहेगा, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सन्तान पक्ष से सहयोग मिलेगा एवं भवन-भूमि के प्रश्नों में सरलता से कार्य संपन्न हो सकेंगे।
प्रणय जीवन: पति-पत्नी के सम्बन्धों में मधुरता रहेगी, आपसी प्रेम बढ़ेगा। पत्नी का धार्मिक कार्य की ओर रुझान रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में इन दिनों में मिलन-मुलाकात का प्रसंग रहेगा, लेकिन सामाजिक माहौल का ख्याल रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए सगाई सम्बंधित बात आगे बढ़ेगी।
संक्षिप्त विवरण: विद्यार्थी वर्ग इन दिनों में समय का ख्याल रखें, यह ना भूले की आपका समय मूल्यवान है। दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के हिसाब से विचरण व व्यव्हार करेंगे तो स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जबकि विपरीत स्थिति का व्यव्हार आपको परेशानी देगा। आय को समझ कर व्यय करें तो अच्छा रहेगा।
समाधान: महामारी नाश के लिए निम्न मन्त्र का अनुष्ठान करें-
ह्रीं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते॥
मिथुन राशि:
स्वास्थ्य: इस सप्ताह में शारीरिक स्थिति मिश्र फल दायक रहेगी। तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा। मानसिक अंदरूनी अशान्ति के एहसास के साथ कोई अगम्य भय रहेगा। शारीरिक कार्य शक्ति एवं स्फूर्ति से पूर्ण कर पाएंगे।
व्यवसाय: इस सप्ताह में व्यवसाय में आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पहले से रुका हुआ धन इस सप्ताह में प्राप्त हो पाएगा। संपत्ति, भूमि, मकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए सकारात्मक समय रहेगा। व्यवसाय में प्रयासरत रहने की कोशिश करें।
करियर: विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह संघर्षपूर्ण होगा, शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी दैनिक नियमावली में परिवर्तन की आवश्यकता है। अत्यधिक भोजन एवं आलस की वजह से आपको विद्या अध्ययन में अरुचि बढ़ सकती है, संघर्ष के पश्चात परिणाम अच्छे होंगे।
पारिवारिक: इस सप्ताह के फलस्वरूप परिवार के साथ किसी दूर प्रदेश की यात्रा में समय बीतेगा। बच्चे अधिक आनन्द लूट पाएंगे। मुसाफिरी या यात्रा के समय बच्चों के स्वास्थ्य एवं पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन कर पाएंगे।
प्रणय जीवन: प्रेम-सम्बन्धों में परस्पर विश्वास की भावना में कमी आ सकती है, तालमेल बनाने की कोशिश करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य सम्बंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच की उलझनों का स्वयं समाधान करने का प्रयास करें।
संक्षिप्त विवरण: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानीपूर्वक निर्णय लें। अपनी समस्याओं के प्रति अधिक जागरूक बनें। शत्रु पक्ष आपकी कमज़ोरियों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
समाधान: विपत्ति नाश के लिए निम्न मन्त्र का योग्य तरीके से जाप करें—
ह्रीं शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणी नमोऽस्तु ते॥
कर्क राशि:
स्वास्थ्य: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से शुभ, लाभ एवं उन्नति दायक सिद्ध होगा। आप अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। त्वचा व आँखों से सम्बंधित बीमारियों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
व्यवसाय: व्यावसायिक कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने से संतोषजनक स्थिति रहेगी। अपनी गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक ना करें। नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। व्यवसाय में इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
करियर: यदि विद्यार्थी इस सप्ताह में प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो इसके लिए समय अति उत्तम रहेगा। इंटरव्यू तथा प्रतियोगिता में सफलता की सम्भावना और भी बढ़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय पदोन्नति देने वाला हो सकता है।
पारिवारिक: यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से शान्ति पूर्ण रहेगा। बड़े भाई तथा मित्रों से लाभ मिल सकता है। अपनी सन्तान एवं जीवन साथी से सम्मान एवं यश प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की छोटी-मोटी शिकायत रह सकती है।
प्रणय जीवन: पति-पत्नी के मध्य सुख-सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाने का प्रयत्न करें। प्रेम-सम्बन्धों में अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर एक-दूसरे के बारे में सोचें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आ सकती है।
संक्षिप्त विवरण: यह सप्ताह अधिक सकारात्मक रहने की सम्भावना रहती है। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, उसके प्रति सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को अधिक परिश्रम से स्थिति सुधरेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पूर्व सावधानी रखनी होगी।
समाधान: शुभ आरोग्य की प्राप्ति हेतु निम्न मन्त्र का यथोचित पाठ करें—
ह्रीं देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि॥
सिंह राशि:
स्वास्थ्य: यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं हो सकता। पैरों एवं पिंडलियों में दर्द की शिकायत रहेगी। कब्ज़, मोटापा तथा मधुमेह की समस्या वाले जातकों को खान-पान में संयम रखना होगा। मधुमेह से प्रभावित व्यक्ति विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय: कार्य-व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपका सामान्य ही रहेगा। अपने व्यवसाय में आपका निवेश अधिक ही होगा, किन्तु लाभ कम होगा। छोटे व्यवसाय करों को काफी संघर्षपूर्ण सप्ताह व्यतीत करना होगा। धन की बचत पर अधिक ध्यान दें।
करियर: विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती है, सतर्कता एवं एकाग्रता की अत्यन्त आवश्यकता रहेगी। नौकरी में अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करें एवं अपने कर्मचारी वर्ग से सम्बन्ध ठीक रखें। तबादला करना चाहते हैं तो बात आगे चलेगी।
पारिवारिक: अपने कुटुम्ब के सदस्य अधिकार से या वारिस होने के नाते या विल व वसीयत के हिसाब से बिना सोचे-समझे दस्तखत ना करें, अपने आदर्श एवं ज्ञानी लोगों की सलाह लें। छोटे-मोटे के भेदभाव को अच्छी तरह समझें।
प्रणय जीवन: पति-पत्नी के बीच घरेलू समस्याओं को लेकर कुछ तनाव रहेगा। अपनी उलझनों का स्वयं समाधान करने का प्रयास करें। प्रेम-सम्बन्धों में तालमेल बिगड़ सकता है, अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें।
संक्षिप्त विवरण: इस सप्ताह में यात्राएं तो होंगी परंतु यात्रा के दौरान स्वास्थ्य में गिरावट एवं किसी सामान को खोने का डर रह सकता है। कोर्ट केस इत्यादि से सावधान रहें। किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप लगने की सम्भावना बन सकती है।
समाधान: पाप नाश के लिए/प्रायश्चित हेतु निम्न मन्त्र का पाठ करें—
ह्रीं हिनस्ति दैत्यतेजांसि स्वनेनापूर्य या जगत्।
सा घण्टा पातु नो देवि पापेभ्योऽनः सुतानिव।।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य: इस सप्ताह के दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। शारीरिक परिस्थिति को लेकर अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। ऋतु के विरुद्ध आहार व खान-पान के सेवन से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। अपस्मार, ऐठन, मिर्गी तथा वातव्याधि जैसे रोगों के रोगी है तो इन दिनों सावधानी रखें।
व्यवसाय: दैनिक व्यवसाय में आर्थिक लेन-देन एवं उधारी बिक्री में ध्यान रखें। ग्राहकों के प्रति स्वभाव में विनम्रता को स्थान दें। धान्य के व्यापारी संग्रहवृत्ति से बचें, बाज़ार की कमोडिटी स्थिति पर नज़र रखकर ही व्यापार का सौदा करें। फास्ट फूड एवं जंक फूड के व्यापारिओं को सप्ताह के दौरान आय में अधिक वृद्धि होगी।
करियर: आलस तथा जागरण का पूरा प्रभाव आपकी दिनचर्या पर होगा, परिणाम स्वरूप आपका लक्ष्य डगमगाता हुआ नज़र आएगा। आप की कर्मभूमि या कर्म स्थान के प्रति जागरूकता रखें। नौकरी पेशा जातक चाहते हैं कि कार्यालय में आपका प्रभुत्व बना रहे तो आपको अपने में छुपी कार्यकुशलता का परिचय देना होगा।
पारिवारिक: कुटुम्ब के किसी सदस्य की शारीरिक स्थिति को लेकर परेशानी हो सकती हैं। आर्थिक सहायता भी शायद करनी पड़े। घर में धार्मिक वातावरण छाया रहेगा, पूजा-पाठ हो सकेगी तथा एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। पड़ोसी से वाणी विलास में अपने पद व इज़्ज़त का ख्याल रखें।
प्रणय जीवन: प्रेम-सम्बन्धों में एक मर्यादा रखें, कहीं ऐसा ना हो कि आपको आगे जाकर अपने ही कार्य पर प्रायश्चित करना पड़े या कानून की जकड़ में आना पड़े। दाम्पत्य जीवन में कुछ खटास आएगी पर सब शान्त हो जाएगा। यदि आपने अपनी जुबान पर काबू कर लिया तो समझे आप जितेंद्रीय हो गए। दाम्पत्य जीवन की अंदरूनी परिस्थिति में अन्य का सहयोग न लें।
संक्षिप्त विवरण: सप्ताह के दौरान आपको लगेगा कि आप परिस्थिति के सामने चल रहे हैं। यदि अनावश्यक बातों पर ध्यान दिया तो कोई हानि भी उठानी होगी। जब तक सत्य या असत्य की भेद रेखा को न पढ़ लें किसी भी तरह का निर्णय आपको महंगा पड़ सकता है।
समाधान: विपत्ति नाश और सुख की प्राप्ति के लिए निम्न मन्त्र का पाठ करें—
ह्रीं करोतु सा नः शुभहेतुरीश्वरी
शुभानि भद्राण्यभिहन्तु चापदः।
तुला राशि:
स्वास्थ्य: इस सप्ताह में शारीरिक परिस्थिति आपके विचार से भिन्न हो सकती हैं। अचानक आई मानसिक चिन्ता से उच्च रक्तचाप या मधुमेह बढ़ सकता है। शैय्या सुख में भी मानसिक तथा शारीरिक परिस्थिति से कमी आ सकती है। किसी भी छोटी-मोटी बीमारी का इलाज तत्काल ही करें।
व्यवसाय: प्रतिदिन व्यापार में वृद्धि होगी पर सामने आप का खर्च भी अधिक ही रहेगा। व्यवसाय स्थल पर या माल-सामान की खरीदी में रुपए खर्च हो सकते हैं। प्रवाही पदार्थ, दूध या चाय, कॉफी के व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को एवं छोटे व्यवसायियों को अपने व्यवसाय में तेजी नजर आ सकती है। हां यह भी हो सकता है कि आपको अपने व्यापार हेतु समय अधिक देना पड़े।
करियर: इन दिनों में व्यस्तता से आपका दैनिक समय-पत्रक बिगड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने तय किए हुए लक्ष्य से पीछे जाते हुए लगेंगे, सावधानी एवं मानसिक स्थिति पर काबू रखेंगे तो ही सिद्धि प्राप्त होगी। तबादले की राह में खड़े जातकों को अभी और इंतज़ार करना होगा।
पारिवारिक: अपके परिवार में भाई-बहन से यदि कोई कार्य रुका पड़ा है तो थोड़े परिश्रम से कार्य आगे बढ़ेगा। पुत्रवधू एवं कुटुम्ब के अन्य सदस्यों की सहायता से धार्मिक कार्य में एकरूपता आएगी। कुटुम्ब के सदस्यों की उपलब्धि से मनोकामना की पूर्ति एवं मानसिक सुकून मिलेगा।
प्रणय जीवन: इस सप्ताह के भीतर आपको शारीरिक जातीय आवेग पर काबू रखना होगा, मन विचलित रहेगा। करार आधारित या समय व्यतीत करने हेतु बनाए हुए सम्बन्धों में बदनामी मिल सकती है। पति-पत्नी के सम्बन्धों में रूखापन आ सकता है, अपने छुपे प्रेम को जगाएं।
संक्षिप्त विवरण: यह सप्ताह आपको मिश्र प्रतिसाद देगा। छोटे-मोटे प्रश्न आप को गुमराह कर सकते हैं, विनम्रता और स्वभाव में शान्ति रखेंगे तो मुश्किल भरे काम में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक खर्च अपनी आजीविका के अनुकूल ही करें, सामाजिक कार्यों में प्रसिद्धि मिलेगी।
समाधान: भय नाश के लिए निम्न मन्त्र का पाठ करें—
ह्रीं एतत्ते वदनं सौम्यं लोचनत्रयभूषितं ।
पातु नः सर्वभीतिभ्यः कात्यायनि नमोऽस्तु ते ॥
वृश्चिक राशि:
स्वास्थ्य: शारीरिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी, पिछले दिनों में ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की की वजह से मानसिक खुशी रहेगी। खान-पान योग्य रखें, बाहरी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं करें। गम्भीर बीमारियों में तर्क-वितर्क करके समय न गवाएं, योग्य राह चुनें।
व्यवसाय: सप्ताह के दौरान कारोबार में मनोवांछित धन की प्राप्ति होगी, रुके हुए बाकी-धन की वापसी होगी। सामूहिक व्यापारिक सौदे में ना पड़े, अपने निजी व्यापार को अग्रता दें। आपके वहां काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें, भेंट-सौगात के जरिए वफादारी एवं कार्यकुशलता का गुण सिखाए।
करियर: यदि आप कोई कम्पनी चला रहे हैं तो इन दिनों में कर्मचारियों की अनियमितता को सहन करना सीखें। जो जातक स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह धैर्य व सुकून न खोने दें, परिश्रम को पारस मणि समझकर प्रधानता दें। घूमना-फिरना एवं बातों में समय व्यतीत ना करें, पढ़ाई पर ध्यान दें।
पारिवारिक: माता-पिता की ओर से आपके कार्य में सहायता मिलेगी, आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, सम्बन्धों में लचीलापन आएगा। कुटुम्ब के सामूहिक कार्य, जमीन-मकान-जायदाद के कार्य में सफलता मिल सकती है। शादी-सगाई जैसी बातें पारिवारिक चर्चा का मुख्य विषय रहेगा। धार्मिक कार्य उत्साह पूर्वक संपन्न होगा।
प्रणय जीवन: पति-पत्नी के सम्बन्धों में मिठास आएगी, प्रेम बढ़ेगा तथा कड़वाहट दूर होगी। प्रेमिका की ओर से भी प्रेम सम्बंधित वार्तालाप हो पाएंगे, बिगड़े हुए सम्बन्ध पुनः स्थापित हो सकते हैं, हां यह ध्यान रखें कि मध्यस्थी करने वाला व्यक्ति तटस्थ हो। इन दिनों में हुई मुलाकात यादगार होगी।
संक्षिप्त विवरण: आप कुछ मामलों में अपने विचार शक्ति बदलें, क्रोध पर काबू रखें तथा सामने वाले की बात भी सुना करें। अपना पद-प्रतिष्ठा तथा अधिकार प्राप्ति हेतु अन्य का मनोभाव न बिगाड़ें।कार्यालय में स्त्री-पुरुष के सम्बन्धों में मर्यादा रखें, आगे बढ़ने की गुस्ताखी नुकसान देगी।
समाधान: सामूहिक पाप-ताप निवारण के लिए निम्न मन्त्र करें—
ह्रीं देवि प्रसीद परिपालय नोऽरिभीते-र्नित्यं यथासुरवधादधुनैव सद्यः।
पापानि सर्वजगतां प्रशमं नयाशु उत्पातपाकजनितांश्च महोपसर्गान्॥
धनु राशि:
स्वास्थ्य: इस सप्ताह में आपका मन प्रफुल्लित होने से आकस्मिक रूप से किसी झगड़े-झंझट में बचाव कर पाएंगे। नई तरकीबों एवं विचारों से अपने व्यवसाय में लाभ पाएंगे। सप्ताह के प्रारम्भ से ही शारीरिक एवं मानसिक शक्ति रहेगी।
व्यवसाय: व्यवसाय में उत्साह रहेगा, वैश्विक मंदी का वातावरण आपको असर नहीं करेगा। गुप्त चर, न्यायधीश, विधिज्ञ एवं खगोलज्ञ अपने पेशे में जोश के साथ अच्छी आमदनी एवं प्रसन्नता पाएंगे। बाज़ार का रुख देखकर निवेश कर सकते हैं।
करियर: यदि इस सप्ताह में कोई स्पर्धात्मक कसौटी दे रहे हैं तो सफलता की उम्मीद रहेगी। कार्यालय के सदस्यों तथा कर्मचारियों के साथ कहीं खाने की दावत हो सकती है, आप का प्रभुत्व रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सामान्य से अच्छा रहेगा।
पारिवारिक: कुटुम्ब में धार्मिक कार्य करना चाहते हैं तो अन्य सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यदि किसी कारणवश भाग-बटाई में आपको आपका अधिकार नहीं मिला है, तो इस सप्ताह में आपको मिल सकता है। कृषि के कामकाज में कुटुम्ब का साथ मिलेगा।
प्रणय जीवन: कहीं मैत्री करार किया हुआ है तो इस सप्ताह में सम्बन्धों में दरार आ सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में शंका-कुशंका को स्थान ना दें, अन्यथा बना हुआ सम्बन्ध बिगड़ जाएगा। धर्मपत्नी की इच्छा अनुसार चीज़ें-वस्तु खरीदने से दाम्पत्य जीवन हरा भरा रहेगा।
संक्षिप्त विवरण: इस सप्ताह में कारोबार में आपकी इच्छा पूर्ति पूर्ण होगी। व्यय के समक्ष आर्थिक आय अधिक ही पाएंगे। मनोकामना की पूर्ति होने से अंदरूनी खुशी रहेगी। किसी के बहकावे में ना आएं, अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी बरतें।
समाधान: विश्वव्यापी विपत्तिओं नाश के लिए निम्न मन्त्र का पाठ करें—
ह्रीं देवि प्रपन्नर्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोऽखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य॥
मकर राशि:
स्वास्थ्य: सप्ताह के दौरान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, जो प्रारंभ के दिनों में पीड़ा हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें तथा अनुशासनात्मक जीवन शैली का पालन करें। भोज्य पदार्थों में संयम रखें, व्यायाम-प्राणायाम प्रतिदिन करें।
व्यवसाय: दैनिक व्यापार में घटा-बढ़ी नहीं रहेगी, फिर भी मन में असंतोष का भाव रहेगा। भाई या पिता की मदद से नए रास्ते मिलेंगे। अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करके कर्मचारी वर्ग से सम्बन्ध ठीक रखें। खाद्य पदार्थ के निर्माताओं को मुनाफा होगा।
करियर: नौकरी पेशा वर्ग यदि तबादला करवाना चाहता है तो थोड़ा इंतजार अनिवार्य होगा। झूठ एवं एहसान फरामोश लोगों के दिलासे में ना रहें, तथा आर्थिक व्यवहार बिल्कुल ना करें। विद्यार्थी वर्ग इन दिनों में एक-दूसरे के टांग खींचने के बजाय अभ्यास में ध्यान दें।
पारिवारिक: यदि आप घर के मुखिया है तो अपने से छोटे लोगों के साथ प्रेम रखें, उन्हें भी मान दें। घर की स्त्रियों को इज़्ज़त दें। अविवाहितों के लिए विवाह सम्बंधित बातचीत में तेजी आएगी, लेकिन थोड़ा इंतजार करें। घर में सन्तान के जन्म से खुशहाली आएगी।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में मानसिक रूप से दुविधा हो सकती है, शंका, संदेह, क्रोध, कटाक्ष जैसे वैवाहिक जीवन के शत्रुओं को दूर ही रखें। अपने प्रेमी जन के साथ अच्छा बर्ताव करें तथा अपनी आंतरिक भावनाओं को सही अर्थ में अभिव्यक्त करें।
संक्षिप्त विवरण: धार्मिक कृत्य तथा पूजा-पाठ आदि में अभिरुचि बढ़ेगी। संपत्ति सम्बंधित क्रय-विक्रय में जल्दबाजी न करें। सोचे-समझे कार्य में सफलता प्राप्त होगी तथा धैर्य व शान्ति रखने पर अपेक्षाकृत समय अनुकूल रहेगा।
समाधान: भय नाश तथा आत्म बल के लिए—
ह्रीं सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते ।
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते ॥
कुम्भ राशि:
स्वास्थ्य: यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम फलदायक प्रतीत होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें, चोट का भय रहेगा। यदि आप मांसाहारी हैं तो शाकाहारी भोजन करना प्रारम्भ कर दें अन्यथा लिवर या गर्मीजन्य दर्द हो सकता है। अनुशासनात्मक जीवन शैली का पालन करें।
व्यवसाय: भोजनालय या छात्रालय के व्यवसाय से सम्बंधित हैं तो अपनी निगरानी में ही स्वच्छता एवं भोजन के स्वाद का ध्यान रखें। अपने कर्मचारी व मजदूरों को तनख्वाह समय पर देकर लोगों में प्रिय निर्देशक या मालिक बनें। अनावश्यक वस्तुओं में निवेश ना करें।
करियर: विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा, अध्ययन कार्य में दिलचस्पी रहेगी। हो सकता है कार्यालय का कुछ काम घर पर भी लाना पड़े। अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा मिलेगी तथा आपके हितशत्रुओं की ओर से भी प्रोत्साहन मिलेगा।
पारिवारिक: सहपरिवार मिलकर कोई धार्मिक कार्य भी किया जा सकता है। भाई-बहन से किसी प्रकार की मदद मिलेगी, पुत्रवधू से सम्मान मिलेगा। आपके ध्येय में परिवर्तन ना आए उसका ख्याल रखें साथ में यह भी देखने की कुटुम्ब के अन्य सदस्यों को हानि ना हो।
प्रणय जीवन: दाम्पत्य जीवन में सामाजिक प्रश्नों को लेकर कुछ भागदौड़ हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण शायद चिंतित हो सकते हैं। शंका-कुशंका से सम्बंधित झगड़े समाप्त होंगे। कॉलेज के छात्रों के प्रेम-प्रसंग में कमी आ सकती है।
संक्षिप्त विवरण: भाग्य व धर्म के साथ तीर्थ यात्रा या अनुष्ठान आदि कार्य हो पाएंगे। श्वसुर पक्ष से सम्बन्धों में मिठास हो सकती है, साला या साली की सगाई या शादी की बातों में आपको अग्रिम भूमिका निभानी होगी। वाहन चलाते वक्त अधिक उन्माद आकस्मिक परेशानी दे सकता है, दुर्घटना की का भय रहेगा। असाध्य रोगों से मुश्किलें बढ़ सकती है, अपनी दिनचर्या की स्थिति योग्य रखें।
समाधान: विपत्तिनाश के लिए निम्न मन्त्र का पाठ करें—
ह्रीं शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
सर्वास्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
मीन राशि:
स्वास्थ्य: सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी शारीरिक पीड़ा की शिकायत रहेगी। मन चिंतित होने के साथ व्याधि-उपाधि में व्यस्त रहेगा। ज्वर व खांसी की समस्या में तत्काल इलाज इन दिनों में करवाएं। पैर-घुटने में मोच और छोटी-मोटी पीड़ा हो सकती है।
व्यवसाय: यदि किसी के पास पहले से रुका हुआ धन है तो इन दिनों में वापस प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, साथ में कोई अनहोनी ना हो ऐसा डर भी सताएगा। भूमि-मकान आदि के क्रय-विक्रय का धन्धा कर रहे हैं तो बाज़ार का रुख देखकर ही चलें।
करियर: अधिकारी वर्ग अपने कर्मचारियों से योग्य काम लेना चाहते हैं तो अपने व्यवहार को नरम बनाएं। विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के तौर पर ही आगे कुछ कर पाएंगे, अपने विश्वास पर अडिग रहें। विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक परिस्थिति का ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक: छोटे-मोटे के भेदभाव को अच्छी तरह से समझें। कुटुम्ब के सदस्य के अधिकार से या वसीयत दार के तहत या वसीयत के हिसाब से बिना सोचे-समझे दस्तखत ना करें।
प्रणय जीवन: प्रेम-प्रसंग में आपकी लापरवाही रही तो नकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परस्पर सहयोग रहेगा फिर भी स्वास्थ्य को लेकर शारीरिक सुख में कमी रहेगी। पति-पत्नी के दायित्वों से पीछे ना हटें।
संक्षिप्त विवरण: यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से सुख, लाभ एवं उन्नति दायक सिद्ध होगा। जितना हो सके अन्य लोगों के कामकाज में हस्तक्षेप ना करें। महत्व के कार्य में अधिक परिश्रम करने से ही संतोषजनक फल की प्राप्ति हो सकेगी, अपने धैर्य को कम ना होने दें।
समाधान: पापनाश की प्राप्ति के लिए—
ह्रीं नतेभ्यः सर्वदा भक्त्या चण्डिके दुरितापहे ।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥

No comments:
Post a Comment