कृष्णा राज कपूर का निधन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 October 2018

कृष्णा राज कपूर का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर का अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा। निधन की खबर पता चलने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर है।

कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि देने और परिवार को संवेदना व्यक्त कर चेंबुर स्थित उनके घर पर कई सेलेब पहुंच रहे हैं। जिनमें सबसे पहले वहां अनिल कपूर आए। अनिल कपूर के साथ वहां, सुनीता कपूर, संजय कपूर भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए। इसके अलावा काजोल भी श्रद्धांजलि देने पहुंची। इसके अलावा परिवार के सदस्य भी एक एक कर चेंबुर स्थित दिवंगत राज कपूर के निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।

बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह 5 बजे उनकी मौत हुई। बढ़ती उम्र और बुढ़ापे की बीमारियों से भी वो जूझ रही थीं। अपनी मां के निधन पर रणधीर ने कहा, “उनकी मौत से हम गहरे सदमे में हैं।” रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा। इस दुखद खबर के सामने आते ही कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad