दिल्ली में धुंध भरी सुबह, प्रदूषण का स्तर ’अति खराब’ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 10 November 2018

दिल्ली में धुंध भरी सुबह, प्रदूषण का स्तर ’अति खराब’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह दृश्यता 700 मीटर तक घट गई और शहर में धुंध के अलावा कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर ’अति खराब’ बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री नीचे था। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन की शुरुआत में धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। लेकिन, बाद में धुंध के बने रहने की संभावना है।“

राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 86 फीसदी और दृश्यता 700 मीटर थी।

शहर और उसके आस-पास के सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता ’अति खराब’ बनी हुई है, जिसमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी और द्वारका शामिल हैं। वहीं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, आईटीओ, जवाहर लाल नेहरू और लोधी कॉलोनी में वायु गुणवत्ता ’बहुत खराब’ है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से तीन डिग्री कम था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad