वनडे में 10,000 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने धोनी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 January 2019

वनडे में 10,000 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने धोनी

सिडनी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में झे रिचर्डसन की गेंद पर एक रन लेकर वनडे करियर में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए।

50 ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर धोनी के नाम इससे पहले 10173 रन थे। लेकिन इनमें से 174 रन उन्होंने 2007 में एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ बनाए थे।

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बना चुके हैं।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad