साप्ताहिक राशिफल, 20 जनवरी से 26 जनवरी 2019 | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 18 January 2019

साप्ताहिक राशिफल, 20 जनवरी से 26 जनवरी 2019

मेष- इस सप्ताह आपके परिवार में अचानक मतभेद उत्पन्न होंगे। संतान की प्रगति में बाधा आ सकती है। क्रोध बहुत आएगा और चिडचिड़ापन भी पैदा हो सकता है। नौकरी पेशा वालों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। नए कार्य इस समय नहीं करने चाहिए क्योंकि श्रम अधिक करना पड़ेगा।

वृष– कुछ लोगों को आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगें। धार्मिक कार्यों का आयोजन घर में हो सकता है। इन दिनों आपको अनिंद्रा की भी शिकायत हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। अपने ऊपर के कर्मचारी से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा।

मिथुन– पिछले सप्ताह किए गए कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। मकान, वाहन या जमीन जायदाद के प्राप्ति के योग बनेंगे। आप जो कुछ भी करेंगे इस समय आपको लाभ ही लाभ होगा। सर्दी जुकाम जैसे रोगों से सावधान रहना होगा। अत: सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क– इस सप्ताह आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है। अपने कार्य या व्यवसाय के अलावा धर्म-कर्म में भी रूचि बढ़ेगी। इस समय पड़ोसियों से सावधान रहे अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। लंबी यात्रा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह- नए कार्य इस समय नहीं करने चाहिए क्योंकि श्रम अधिक करना पड़ेगा और उसके मुकाबले लाभ कम मिलेगा। परिवार में पिता या बुजुर्ग के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्वयं भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है।

कन्या– इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान व चिंतित रह सकते है। आर्थिक मामले में इस समय कुछ सुधार जरूर होगा। लेकिन धनाभाव की स्थिति बनी रहेगी। द्वितीय स्थान पर शनि होने से परिवार के प्रति कुछ करने का मन कहेगा परंतु स्थितियां करने नहीं देंगी।

तुला– कुछ लोगों को संतान के कार्यों से दु:ख मिलेगा। मित्रों को शत्रु न बनाएं अन्यथा धन की हानि होने की संभावना है। कार्य योजनाओं के निस्तारण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। माता व पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। समय की पाबंदी को ध्यान में रखकर किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक- इस सप्ताह कुछ लोगों को मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है जो लोग किसी परीक्षा में बैठेगें उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। अविवाहितों के विवाह होने के योग बनेंगे।

धनु– इस सप्ताह आप-अपनी वाणी पर नियंत्रण पर रखें क्योंकि राहु लाभ भाव में स्थित है, जो कि व्यवहार के सामंजस्य बिगाड़ सकता है। छोटे बच्चों के माथे या सिर पर चोट लग सकती है। भाग्य एक तरफ आपके आय में बढ़ोत्तरी करेगा। लेकिन दूसरी तरफ अनाप-शनाप के खर्चें भी बढ़ेंगे।

मकर– व्यापार व व्यवसाय में प्रगति होगी। लेखन से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। नौकरी में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। इस समय आपको आलस्य बहुत आएगा। जो लोग यात्रा से संबंधित कार्यों से जुड़े हैं उनको लाभ होगा।

कुंभ– कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं है। धर्म व कर्म पर खर्च होगा। स्वभाव नकारात्मक रहेगा जिससे संतान सुख में बाधा आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है। कर्ज से बचना चाहिए। अर्थ तंत्र मजबूत होगा। कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा।

मीन– सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दशन करेगें। आमदनी की उतनी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। जितनी आप अपेक्षा करेंगे। हृदय रोग से पीडि़त वाले व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad