27 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 26 January 2019

27 जनवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में प्रसन्नता निखार आएगी तथा पत्नी का सहयोग पूरा मिलेगा। व्यापार एवं साझेदारी से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नौकरी स्थान पर अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशिफल— आज दांपत्य जीवन/प्रेम-प्रसंगों में मधुरता आएगी। शत्रु पक्ष विफल रहेगा, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सामान्य लोगों से लेकर खास लोगों तक संपर्क बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज आप समय को महत्व दें, व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है। मन में अस्थिरता, असंतोष रहेगा। पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। नेत्रविकार, आधासीसी, सिरदर्द जैसी समस्याओं से परेशानी बढ़ने के योग है। एक बार नेत्र का इलाज करवाएं।

कर्क राशिफल— कर्म एवं भाग्य के बल पर लाभ तथा धन का संग्रह हो सकेगा। स्त्री सुख, दांपत्य जीवन का पूरा आनन्द मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के बदले उपहार या सम्मान मिलेगा। किसी शुभ समाचार से परिवार में उत्साह रहेगा।

सिंह राशिफल— आज आप किसी का भी काम कार्य बिना सोचे-समझे हाथ में ना लें, अपयश मिलने का योग हो सकता है। किसी भी प्रकार के लोभ-लालच में ना पड़े, नौकरी से जुड़े हैं तो गिल्टी से दूर ही रहें। कर्मचारियों के जरिए विश्वास का खंडन हो सकता है।

कन्या राशिफल— यदि आप विवाह योग्य है तो आज आपके विवाह या सगाई जैसी बात का प्रयास होगा, बात आगे बढ़ेगी। घरेलू, भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। दांपत्य सुख एवं बच्चों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

तुला राशिफल— आज आपको मानहानि या बेइज्जती जैसी समस्याएं सताएंगी। बोलने में, आचरण में ध्यान रखें, अप्रिय शब्द प्रयोग ना करें। उद्योग-धंधे आदि रुक-रुक कर चलते हैं ऐसा प्रतीत होगा। छाती में दर्द, थकावट, आलस्य की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य एवं मनोवांछित कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। मानसिक मनोरथ पूर्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक-मांगलिक पूजा-पाठ करना/करवाना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों का सम्मान होगा।

धनु राशिफल— दैनिक व्यापार में नयी-नयी तरकीबों से मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। प्रगति तथा तरक्की पाने के लिए परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहस चालू ही रखें। मनवांछित भोजन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक स्थिरता के साथ संतोष बनाए रखें।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार-वाणिज्य में मुनाफा होगा, संगृहीत माल-सामान या अनाज का पूरा दाम मिलेगा। यदि आप सेवानिवृत्त है तो सेवा काल की बाकी जमा पूंजी आज के दिन आपको मिल सकती है। सगे-स्नेहीओं में मिठास रहेगी, सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा छोटी-मोटी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर स्वस्थ रहें। जुकाम, कफ, छाती में जलन जैसी समस्या हो सकती हैं। शत्रुओं द्वारा बाधा उत्पन्न करने के पूर्ण प्रयास होंगे।

मीन राशिफल— आज आपको व्यापार में वृद्धि अवश्य दिखाई देगी, लेकिन खर्च भी उतना हो सकता है। सामाजिक स्तर पर सम्मान के साथ मान बढ़ेगा। मानसिक प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती कर पाएंगे एवं पुरानी यादें ताजा होंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad