जौनपुर: 38 लाख लूटकांड के आरोपी की लाश पेड़ पर लटकती मिली ! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 January 2019

जौनपुर: 38 लाख लूटकांड के आरोपी की लाश पेड़ पर लटकती मिली !

मुंगराबादशाहपुर। मुम्बई में एक हफ्ते पूर्व एटीएम से 38 लाख की लूट के मामले मे मुख्य अभियुक्त रहे युवक की लाश थाना क्षेत्र के सरायरहिचंदा गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटकती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को उतारा तो उसकी पहचान मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मादरडीह गांव निवासी सुरेन्द्र यादव (38)के रुप मे हुई। टुलिंग थाना प्रभारी आनन्द करकरे व मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण राय के मुताबिक सुरेन्द्र यादव मुम्बई के नालासोपारा मे रहकर ओला कैब की गाड़ी चलाता था।8 जनवरी की रात 9 बजे सुरेन्द्र यादव अपने तीन साथियों के साथ महाराष्ट्र के टुलिंग थाना क्षेत्र मे एक्सिस बैंक के एटीएम मे पैसा डाल रहे कर्मचारियो को बंधक बनाकर 38 लाख रुपये लूट लिये थे।लूटकांड में बैगनआर गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था जो सीसीटीवी मे कैद हो गयी।गाड़ी का नम्बर ट्रेस होने के बाद मुम्बई की पुलिस सुरेन्द्र के पीछे लग गयी ।पुलिस ने नालासोपारा उसके घर पर छापा मारा तो लूटकांड मे शामिल गाड़ी बरामद कर ली गयी।दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गयी तो वहां पर बैग भी मिला लेकिन पैसा नदारद था।पुलिस की टीम लगातार दबिश देती रही । घबराकर सुरेन्द्र यादव अपने पुत्र के शुभम (17) के साथ मुम्बई से वाराणसी आया और अपने घर के लिए रवाना हुआ लेकिन वह घर नही पहुंचा बल्कि उसकी लाश बगल के गांव सरायरहिचंदा में एक पेड़ पर फंदे से लटकती मिली।साथ मे चला सुरेन्द्र के पुत्र शुभम का भी अभी तक कुछ अता पता नही है।मुम्बई व मुंगराबादशाहपुर की पुलिस सुरेन्द्र की हत्या और आत्महत्या की डोर खोजने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad