सुल्तानपुर। जिले कुड़वार अंतर्गत ग्राम पंचायत धरावा में आमीनिया क्रिकेट क्लब धरावा के आयोजन में 23 दिसम्बर से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन।आयोजन कर्ता मुहम्मद मोफीद खान ने बताया कि नाक आउट सिस्टम से इस मैच को जारी रखा गया जिसमे रसूलाबाद,कोटिया ,लौहर,गजेहड़ी ,इस्लामगंज ,अलीगंज,गणेशगंज समेत 32 टीमो ने भाग लिया ।कार्यक्रम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इशरत उल्ला खान की अध्यक्षता में रविवार को मुख्य अथिति समाजसेवी निज़ाम खान ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रनर और विनर को ट्रॉफी ,मेडल और किट,12 विकेट और 180 रन बना कर ओसामा खान मैन ऑफ द सीरीज को सायकिल पुरस्कार देते हुए कहा कि ग्रामीणांचल में प्रतिभाओ की कमी नही है पर्याप्त संशाधन और प्रशिक्षण मिले और युवा खिलाड़ी नियमित अनुशासित अभ्यास करे तो कामयाबी कदम चूमेगी जिसमे से चार टीमें सेमीफाइनल ।लौहर दक्षिण ने धरावा की रंगबाज क्लब को पहले सेमीफाइनल में हराकर और दूसरे में सानी नगर धरावा ने गभादिया सुल्तानपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।निज़ाम खान ने फाइनल टूर्नामेन्ट का फीताकाट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन सानी नगर धरावा और लौहर दक्षिण टॉस हुआ टॉस जीतकर लौहर दक्षिण ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ये मैच 15 -15 ओबर का खेला गया ।धरावा की सधी और घातक गेंदबाजी से आक्रामक होते लोहर के 4 बल्लेबाज 9 रन के स्कोर पर जल्दी जल्दी आउट हो गये राज यादव और हैदर ने पारी को सम्भाला राज यादव के 6 छक्क़े एक चौका की मदद के निजी स्कोर 57 रन की बदौलत लौहर की टीम ने 128 रन का सम्मानजनक लक्ष्य धरावा सानी नगर के सामने रखा गेंदबाजी करते हुए समीर ने 3 ओसामा और आसार ने एक एक विकेट झटके दो खिलाड़ी रन आउट ।दूसरे स्पेल में स्पर्धा के रोमांचक मुकाबले में सानी नगर धरावा 129रन का पीछा करने उतरी 9 ही रन पर ओपनर खालिद रन आउट हो पवेलियन वापस हुए तुरन्त उसी ओबर में राज यादव ने सलमान भी कैच आउट हों गये घातक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्र रक्षको धरावा की टीम संकट से घिर गयी।नये बल्लेबाज एहसान ने 16 गेंद में 3 छक्का और एक चौका मारकर कर 28 रन बनाकर धरावा के ऊपर दबाव को कम किया आउट हो गए तुरन्त बाद दो और विकेट गिरने से धरावा सकते में आ गयी दोनो टीमो में काँटे के संघर्ष में शादाब और सलमान ने धरावा टीम को उबार लिया 14 गेंद में 16 रन की जरूरत थी षाड़व ने चौका जड़ 12 गेंद 12 रन की बराबरी पर कर दिया किन्तु शादाब के रूप में महत्वपूर्ण झटका धरावा को लगा अब 6 गेंद और 7 रन जीतने के लिए चाहिए और मैच में काफी देर क्रीज पर जमे सलमान 17 रन बनाकर कैच आउट हो गये 4गेंद और 5 रन जीत के लिए बहुत ही नाजुक घड़ी दोनो के टीमो के लिए करो मरो की स्थिति में और ओसामा ने चौका मार कर सानी नगर को काटे के मैच में 4 विकेट से जितवा दिया।राज यादव 57 रन 3 विकेट एक कैच लेकर मैन ऑफ द मैच बने । उसके निर्णायक परवेज आलम और बाबू खान रहे कमेंट्री साहबदीन बादल ने किया।आयोजक मोफीद ,अरशद ,खालिद ,सफीर आसार खान ने आये हुए टीम के खिलाड़ियों ,दर्शको अतिथियों का आभार जताया।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि इशारत उल्ला ,पूर्व प्रधान अकरम अंसारी,हिदायत उल्ला,इमरान,अख्तर खान,फिरोज खान,तुफैल,अब्दुल मालिक आदि तमाम दर्शक खेल प्रेमी उपस्थिति रहे।
Post Top Ad
Sunday, 20 January 2019
लौहर दक्षिण को धरावा ने 4 विकेट से पराजित किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment