पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरों का गिरोह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 20 January 2019

पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरों का गिरोह

लखनऊ, मोहनलालगंज। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार मोहनलालगंज पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरों का गिरोह सिसेंडी रोड भागू खेड़ा तेरह के पास चोरी की हुई बाइकों के साथ खड़े हैं मुखबिर की निशानदेही पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल व हथियार सहित चोरों को धर दबोचा।पुलिस द्वारा पकड़ा गया अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर थाना अजगैन बरुआ गाव निवासी मुन्ना लाल पुत्र जगतपाल व मस्ती पुर थाना निगोहा लखनऊ निवासी मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र कुमार और सुनील कुमार राजपूत निवासी वक्तूखेडा थाना अजगैन उन्नाव के पास से एक अपाचे नीले रंग की एक अपाचे ग्रे कलर की व एक अदा 12 बोर तमंचा एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने के लिए बनाया हुआ पेचकस बरामद किया गया।
वहीं पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों पर आधा दर्जन से अधिक थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं इन अभियुक्तों की तालाश काफी दिन से की जा रही थी जिसके बाद आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गठित टीम में एसएचओ रफी आलम उप निरीक्षक सचिन कुमार सिंह उप निरीक्षक मुन्नालाल कांस्टेबल अमरनाथ यादव भूपेश विक्रम सिंह और कॉन्स्टेबल राइस की टीम ने गिरोह को धर दबोचा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad