-एसटीएफ ने आगरा से 3, मथुरा से 3, व लखनऊ से 3, साल्वरों को दबोचा
-कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ
इज़हारुल हक
लखनऊ। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाले सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन आगरा व तीन मथुरा से दबोचे गये हैं। इनमें सरगना,अभ्यर्थी व सदस्य शामिल है। आरोपितों के कब्जे से ४२ हजार की नकदी,फर्जी प्रवेश पत्र,आधार कार्ड व चार पहिया वाहन समेत कई अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं।
एसटीएफ आईजी अमिताभ यश ने बताया कि रविवार को दो पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं पीएसी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा थी। इस संदर्भ में पहले से सूचना थी कि कुछ संदिग्ध लोग परीक्षा पास कराने का दावा कर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले हैं। उक्त संबंध में सभी यूनिटों को परीक्षा में निगरानी के लिए लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्रान्तर्गत ओवर ब्रिज के नीचे परीक्षा पास कराने वाले गिरोह मौजूद है। इस सूचना पर एसटीएफ फ ील्ड यूनिट आगरा की टीम उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके से करीब आधा दर्जन गिरोह के सदस्य भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम व पता शिव कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी बछगांव गोवर्धन के पास थाना मोगर्रा जनपद मथुरा, भुवनेश पुत्र राम कुमार निवासी सोनई थाना राया मथुरा व सत्यम कटियार पुत्र प्रदीप कटियार निवासी अमोली कुर्मियान थाना डेरापुर तहसील सिकन्दरा कानपुर देहात बताया। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई स्थानीय थाने में की जा रही है। एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से गिरोह के सम्बन्ध में आगरा यूनिट द्वारा गहन
पूछताछ की जा रही है।
लाखों रुपये में तय होता है सौदा
गिरफ्तार गैंग के सदस्य भुवनेश एवं शिव कुमार ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग फ र्जी दस्तावेज तैयार कर लिखित परीक्षा में पास करा भर्ती कराने के नाम पर लोगों को ठगते हैंं। जिसके एवज में हम लोग प्रति परीक्षार्थी 6 से 8 लाख रुपये लेते हैं। आरोपित सत्यम कटियार ने बताया कि वह अभ्यर्थियों के मूल एडमिट कार्ड व पहचान पत्र को कूट रचित करता है। इसके अलावा वह मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से थाना रांझी में परीक्षा अधिनियम में भी वांछित चल रहा है। तथा वह इस तरह के अपराध में पिछले तीन वर्षो से संलिप्त है।
इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन डिवाइस से सेंधमारी
परीक्षा की दूसरी पाली में सम्मिलित होने जा रहे मुन्ना भाई अभ्यर्थियों को गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को थाना हाइवे ,मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास सिम आधारित चार ब्लू टूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज,एक बटन कैमरा,बोलेरो जीप व कान में लगाने वाले डिवाइस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम पवन पुत्र सोबरन निवासी मई थाना इगलॉस अलीगढ़ , राजकुुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह थाना इग्लास अलीगढ़ व जीवन सिंह थाना इग्लास अलीगढ़ व जीवन सिंह थाना इग्लास अलीगढ़ बताया है। आरोपित गैंग का सरगना पवन है जो साथी कपिल निवासी आगरा व नेत्रपाल निवासी मई थाना इगलास के साथ मिलकर सभी तरह की परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करता है। पूछताछ में बताया कि लिखित परीक्षा में पेपर सॉल्व कराने से लेकर फि जिकल पास कराने के लिए 5 लाख से लेकर दस लाख तक की रकम प्रति अभ्यर्थी वसूलते हैं।
बाक्स:: सीसी कैमरे से पकड़ा गया अभ्यर्थी
जिम्मेदारों की माने तो नकलविहीन परीक्षा कराने को हर जगह पर कड़ी सुरक्षा है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। इसके बाद भी नकल माफि या सक्रिय हैं। आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में दिनेश चंद्र इंटर कॉलेज में फ र्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। फ ीरोजाबाद के मटसेना निवासी राहुल इसी गांव के दिनेश कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र और रजिस्ट्रेशन के समय के लगाए गए फ ोटो के मिलान न होने पर राहुल को पकड़ लिया। फ र्जी अभ्यर्थी को फि लहाल पुलिस को सौंप कर मुकदमे की तहरीर दे दी गई है। मथुरा में पहली पाली की परीक्षा में भी एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। बकलपुर के गोविंद सरस्वती इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान आगरा निवासी सुनील डिवाइस के माध्यम से नकल करता पकड़ा गया। युवक का प्रवेश आसानी से हो गया था। उसकी गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी तो पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा के दौरान उसपर नजर रखी। इस दौरान कान पर लगी किसी डिवाइस के माध्यम से संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभयर्थी ने अपनी बनियान में चिप लगाई हुई थी। फि लहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

No comments:
Post a Comment