लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने साथ कानपुर नगर व कानपुर देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी को आज तड़के जनदप औरैया से
गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से उसका मोबाइल और 4240 रुपए मिले हैं। आरोपी दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का सगा छोटा भाई है।
यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़ा गया 50000 रुपए का इनामी रामबीर सिंह परिहार उर्फ मामा राजावत निवासी कस्बा दिबियापुर जनपद औरेया है। वह जनपद कानपुर नगर के थाना सचेण्डी क्षेत्र के धुलगांव व कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मंडौली गांव में जहरीली शराब से हुई 16 व्यक्तियों की मौतों और कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने के मामले में वांछित था। आज तड़के एसटीएफ को मुखबिर से पता लगा कि नकली शराब बनाने का कारोबार करने वाला रामबीर सिंह जनपद औरैया में है और दिबियापुर कस्बा स्थित ककराही तिराहा से होकर फफुद रेलवे स्टेशन जाने वाला है। इस पर टीम ने वहां घेराबंदी की और कुछ देर में आए इनामी मामा राजावत को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक नकली शराब के अन्तर्राज्यीय गिरोह का सदस्य है, जो उप्र, मप्र व दिल्ली से जुड़ा है।
उसने बताया कि वह अवैध देशी शराब की सरकारी ठेकों में सप्लाई रूरा कानपुर देहात निवासी पूर्व मंत्री रामस्वरूप सिंह व उनके पौत्र जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह के संरक्षण में अपने भॉजे छोटे परिहार के साथ कई सालों से करता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि वह कुख्यात दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का सगा छोटा भाई है। जिसके प्रभाव व दहशत के कारण इस व्यवसाय को अपने भॉजे के साथ निर्वाध ढ़ंग से संचालित करता रहा है।
Post Top Ad
Saturday, 12 January 2019
जहरीली शराब से मौत मामले में दस्यु सुन्दरी सीमा परिहार का सगा भाई गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment