15 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 14 February 2019

15 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज विभिन्न योजनाओं के बारे में अधिक विचार आपको दुविधा में लाकर खड़ा कर सकता है। व्यवसाय में आर्थिक व्यय अधिक होता नजर आएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। पूरा दिन स्वास्थ्य को संभालें।

वृषभ राशिफल— आज का पूरा दिन आपका बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ्य और प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी आज अच्छी बनी रहेगी। बाहर प्रवास का आनन्द पुरे परिवार के साथ ले पाएंगे।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपका स्वस्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। शरीर में थकावट महसूस होगी। मन में चिन्ता और व्याकुलता आपको आज सताएगी। संतान का स्वास्थ्य चिन्ताजनक रह सकता है। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित हो सकती है।

कर्क राशिफल— आज आपका कोई भी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास पूर्वक कर पाएंगे। प्रवास-पर्यटन पर जो जातक गए हैं या आज जाना चाहते हैं उनको दिन पूरा साथ देगा। अच्छा भोजन व नए वस्त्र-परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपका आरोग्य अच्छा रहेगा और मन भी प्रफ्फुलित रहेगा। पढ़ने-लिखने के लिए आज का दिन विद्यार्थियों को साथ-सहकर देगा एवं मन भी अपने काम में लगेगा। अनैतिक प्रवत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाये इसका ध्यान रखिएगा।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपकी परिस्थिति के अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शान्ति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की और से आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा।

तुला राशिफल— आज निषेधात्मक विचार आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर करेंगे। वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग दिख रहे हैं। आप पर अधिकारीयों की कृपादृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव व उल्लास का वातावरण बना रहेगा। जमीन-जायदाद के दस्तावेजी कार्य करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल— आज आपके स्वाभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी एवं मानसिक शान्ति भी रहेगी। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिल सकते है। घर में प्रफुल्लिता का माहौल रहेगा। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल— आपका आज का पूरा दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट से आनन्द होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र से हुई भेंट आनन्ददायी होगी। सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको सावधानी बरतनी होगी। क्रोध करने से हानि की सम्भावना हो सकती है। शारीरिक ओर मानसिक अस्वस्थ्यता से आप व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊपरी कर्मचारियों का व्यव्हार नकारात्मक रहेगा।

मीन राशिफल— आज का दिन आपका प्रातःकाल से ही आनन्दप्रद व लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय ओर व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में भी आनन्द का वातावरण रहेगा। आपका मन प्रफुल्लित होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad