4 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 3 February 2019

4 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन नौकरी, व्यापार-धंधा और उस संबंध के कार्य, वरिष्ठ लोगों से भेंट या मिलना या महत्व के काम हाथ में लेने के लिए अनुकूल होगा। अधिकतर घरेलू सुख और ऐशोआराम प्राप्त करेंगे। समाज में शुभ अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल—आज का दिन आपके लिए आनन्ददायक, सुखदायक एवं उत्कर्ष सिद्ध होगा। अपना अधिकतर काम बिना विघ्न और रुकावट के सफल होगा। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, जिससे आप उद्योग-धंधे, वाद-विवाद आदि में अपनी प्रगति आसानी से कर पाएंगे।

मिथुन राशिफल— आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को पाने का तरीका निकालेंगे। मानहानि या बेइज्जती से बचने के लिए अपना आदान-प्रदान निर्मल रखें। उद्योग-धंधे एवं रोजगारी में थोड़ी गिरावट नजर आएगी। छाती में दर्द की शिकायत रहेगी।

कर्क राशिफल— आज आपको प्रगति, अच्छा आरोग्य एवं आर्थिक सुख के लिए अनुकूल दिन होगा। यदि आप डॉक्टर, वकील या अपनी बुद्धि के जरिए आर्थिक धनोपार्जन कर रहे हैं तो आज आप विशेष लाभान्वित हो सकते हैं। विवाह-शादी में अच्छा खाना खाने का सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल— आपका आज का दिन प्रवास, परीक्षा, विद्या आदि के लिए अनुकूल रहेगा, इनसे लाभ होगा। वस्त्र, धन, स्त्रियों, मित्रों और परिचितों से आप अपने व्यवहार के हिसाब से लाभ पाएंगे। पहले से यदि कोई काम हाथ में ले रखा है तो सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल— आज आपकी मनोकामना की पूर्ण पूर्ति होगी तथा वांछित वस्तु की प्राप्ति भी होगी। शत्रु पर आपका विचार व प्रभाव चलेगा। किए गए सद्कार्य के सही-सही फल की प्राप्ति होगी। दैनिक कार्य में सफलता एवं मुनाफा अधिक रहेगा।

तुला राशिफल— आज आपके मन में निराशा, असंतोष, उदासीनता, स्थान से पलायन तथा आलस्य के विचार पुरे दिन आएंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि बुद्धि भ्रमित हो रही है। गलत निर्णय से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपको दैनिक व्यवसाय में संतुष्टि प्राप्त करवाएगा। आप अपने जीवनसाथी तथा संतति से भी संतुष्ट होंगे। यदि किसी का दांपत्य जीवन किसी प्रकार से अवरोध में चल रहा है तो आज आप सुलह कर सकते हैं।

धनु राशिफल— आज आप संभव हो तो नया कोई भी काम हाथ में ना लें। पराधीनता, आलस्य, ईर्ष्या, आर्थिक नुकसान आदि स्थितियां आज आपको परेशान कर सकती हैं। नजदीकी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने की भी आशंका रहेगी।

मकर राशिफल— आज आप पैसे के पीछे अपना वक्त अधिक गुजारेंगे। मानसिक समाधान भी करेंगे परंतु कार्य योजना के मुताबिक नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक स्थिति तनाव भरी होगी। अनावश्यक व्यय भी हो सकता है, जिससे कार्य करने में मन ना भी लगे।

कुम्भ राशिफल— आज आपका दिन हो सकता है भयदायक परिस्थिति से व्यतीत करना पड़े। यदि सावधानी ना रखी गई तो द्रव्य का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दुख और मन में हर एक के लिए और हर बात के लिए संशय रहेगा।

मीन राशिफल— आज का दिन जितना आप समझते हैं उतने सादगी से व्यतीत नहीं होगा। शारीरिक एवं मानसिक अशान्ति का अनुभव पूरे दिन करना होगा। चिन्ता, भय एवं दुख जैसे सुख के शत्रुओं को परास्त करने की क्षमता बनाए रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad