9 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 8 February 2019

9 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल—आज का दिन आपको पारिवारिक तनाव प्रदान करेगा। मन में कोई अनजान भय या चिन्ता आपको व्यथित करेगी या सताएगी। आर्थिक उधार हो सके तो ना लें ना ही दें। स्वयं की गलतियों के कारण समाज में अपमान का भय रहेगा।

वृषभ राशिफल—आज के दिन आपको व्यवसाय में अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने में सफलता एवं सलामती रहेगी। लोभ-लालच में व्यापार ना करने में ही मुनाफा होगा। छोटी यात्रा कर पाएंगे। पत्नी और संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन मानसिक आनन्द एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा, शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। विरोधीपक्ष निर्बल रहेगा एवं शत्रुओं पर काबू रख पाएंगे। उच्चाधिकारी या अफसर से साथ-सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए अनेक प्रकार से लाभदायक रहेगा। अन्न, वस्त्र या धन की भेंट मिलेगी या खरीदी हो सकती है। पारिवारिक तालमेल में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक स्तर पर यश एवं मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशिफल— आज आप हो सके तो धन का बचाव करें तथा अपव्यय से बचें। कहीं ऐसी गलती ना हो कि कार्य करने के बाद पश्चाताप हो। रक्त-विकार, दाद-खुजली जैसी चर्म संबंधित शिकायत रहेगी। दैनिक व्यापार में नुकसान से बचें।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपको मानसिक शान्ति एवं भाई-बंधुओं से संबंधों में सुधार देने वाला होगा। दैनिक व्यवसाय में योग्य पुरुषार्थ करने पर सफलता प्राप्त होगी। स्त्रियों से मित्रता एवं जान पहचान बढ़ेगी, लेकिन सावधानी अवश्य रखें।

तुला राशिफल— आज के दिन आपकी व्यवसाय के जरिये छोटी यात्रा हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र ही कर पाएंगे। व्यापर आगे बढ़ाने में अच्छे एवं अनुभवी व्यक्तियों से भेट होगी तथा उनका सहकर भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल— जो जातक सरकारी कर्मचारी हैं उनके लिए आज के दिन कचहरी का वातावरण मन के अनुकूल रहेगा, ऊपरी अधिकारी का सहयोग आपके साथ होगा। निम्न कर्मचारी के प्रति आप अपना स्नेह दें, भेंट-सौगात दें।

धनु राशिफल— आज आप असामाजिक एवं अनैतिक कार्यों में किसी को भी सहयोग ना दें और ना ही हिस्सा लें। तर्क-वितर्क एवं परस्पर वाद-विवाद परिवार में ना होने दें। असफलता की स्थिति में अशान्ति, व्यथितता हो सकती है।

मकर राशिफल— शानदार यादों के साथ आपका दिन आज व्यतीत हो सकता है। धार्मिक कार्यों, देव-भक्ति एवं दान-धर्म के प्रति अधिक रुचि रहेगी। मान-सम्मान, यश तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी।

कुम्भ राशिफल— आज आप अपनी अनावश्यक भौतिक इच्छाओं पर काबू रखें। व्यवसाय में अनुभवी व आदर्श व्यक्ति या सलाहकार से परामर्श करके निवेश करें। न्यायालय में विरोधी पक्ष निर्बल रहेगा, फिर भी सभी चालों पर ध्यान रखें।

मीन राशिफल— आज के दिन आपकी अधिकतम मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आय में वृद्धि होगी एवं दैनिक व्यापार भी बढ़ेगा। यदि किसी से बाकी-उधार रुपए मांग रहे हैं तो थोड़ी मेहनत से रुपए वापस आने की उम्मीद होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad