हरदोई- प्लास्टिक से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झण्डें का प्रयोग नहीं किया जायेगा:- जिलाधिकारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 5 February 2019

हरदोई- प्लास्टिक से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झण्डें का प्रयोग नहीं किया जायेगा:- जिलाधिकारी

हरदोई जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि भारत का राष्ट्रीय झण्डा, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधत्व करता है व यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और राष्ट्रीय झण्डे के लिए सभी के मन में पे्म, आदर व निष्ठा है, फिर भी राष्ट्रीय झण्डे को फहराने के बारे में कानून तथा परम्पराओं की जानकारी का अभाव देखने में आया है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी संगठनो व एजेंसियों को निर्देश दिये है कि शासन के निदेशानुसार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, ससांस्कृतिक एवं खेल कूद आयोजन आदि के अवसरों पर प्लास्टिक से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झण्डें का प्रयोग नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा है कि भारत सरकार के उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये और इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad