जानेपेंशन बहाली मुद्दे पर शिक्षक संघ ने क्या किया ऐलान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 3 February 2019

जानेपेंशन बहाली मुद्दे पर शिक्षक संघ ने क्या किया ऐलान

सुल्तानपुर जिले में  रविवार  को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा पुरानी पेंशन बहाली मंच सुल्तानपुर के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक इंडियन पब्लिक स्कूल गभड़िया में बहाली मंच के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में दिनांक 6 फरवरी से 12 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा महाहड़ताल के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ उसके दमन की परवाह न करते हुए हड़ताल को सफल बनाने हेतु निर्णय लिया गया कि,सभी विद्यालयों में हड़ताल की सूचना प्रेषित कर दी जाए 5 तारीख को ही शाम के अवकाश के समय बच्चों को  की सूचना दे दी जाए  मध्यान भोजन नही बनेगा ,हड़ताली शिक्षक यथासंभव ब्लॉक मुख्यालय पर 12:00 बजे के बाद एकत्रित होंगे वहां पर अध्यक्ष की देखरेख में रखे हुए उपस्थिति पंजिका पर  अपना हस्ताक्षर बनाएंगे लोगों को हड़ताल और उसके बारे में संबोधित करने के बाद अगले दिन पुनः 12:00 बजे उसी स्थान पर एकत्रित होंगे  , विद्यालय समय में 10:00 से 12:00 बजे तक उत्साही और जिम्मेदार शिक्षकों की एक टोली बनाकर चाहे तो यह कार्य न्याय पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे समूह बनाकर विद्यालयों का दौरा करेंगे जो नहीं बंद किए हैं उनको बंद करने का अनुरोध करेंगे मारपीट वाद विवाद लड़ाई झगड़ा से कतई दूर रहेंगे अगर पेंशन विरोधी कोई है तो उसके पास जाएंगे भी तो केवल हड़ताल के औचित्य को प्रकाशित करते हुए बंद करने का अनुरोध करेंगे *
*तहसील प्रभारी 12:00 बजे के बाद अपने तहसील के विकास क्षेत्रों से कितने विद्यालय खुले कितने बंद रहे उसकी जानकारी हासिल करेंगे और जनपद को सूचित करेंगे*,अपने सेवित क्षेत्र में हमारे सहयोगी विभागों के दफ्तर आदि में पहुंचकर उन्हें भी हड़ताल के बारे में बताते हुए बंद करने का अनुरोध करेंगे।* हड़ताल के अंतिम दिन 12 फरवरी को समय 12:00 तिकोनिया पार्क  में सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को पहुंचने को कहेंगे।*
*12 फरवरी को तिकोनिया पार्क में एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए पेंशन बहाली संघर्ष की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी।*असुविधा होने पर अपने तहसील प्रभारी और जनपद से संपर्क करेंगे।
जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने संबोधित करते हुए बताया किसरकार के पास क्योंकि कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए वह दमन का रास्ता अपनाएगी, निलंबन कार्यवाही आदि का भय भी दिखाया जाएगा परंतु हमें उससे विचलित हुए बिना अपने लोगों को अपने बड़े उद्देश्य के बारे में बताते हुए एकजुट रहकर इस हड़ताल को सफल बनाने का काम करेंगे* आपकी उपस्थिति पंजिका पर जो भी शिक्षक हस्ताक्षर करेंगे पेंशन बहाली मंच हड़ताल के दौरान और हड़ताल के बाद उनकी सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है। सभा को जनपदीय मंत्री डॉक्टर एचबी सिंह बहाली मंच के सहसंयोजक अनिल यादव उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे विनोद यादव आदि ने संबोधित किया बैठक में तहसील प्रभारी राजकुमार गुप्ता राज बक्श मौर्य,पूर्णेन्दु पांडे ,सुभाष तिवारी ,देवी प्रसाद पाल के साथ साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह ,राम बहादुर मिश्रा ,माया नंदा,अंजनी पाण्डेय, अखिलेश उपाध्याय,विजय प्रताप यादव,उमेश यादव,रविंद्र सिंह, अंजनी शर्मा ,करुण सिंह क्षेत्रीय मंत्रियों हेमंत यादव ,बृजेश मिश्रा शिव नारायण वर्मा, शैलेश दुबे चंद्र प्रकाश गुप्ता ,चंदन सिंह सुरेश चंद्र पाल, संतोष आर्य प्रदीप नारायण झा ,सुभाष यादव, मनोज दुबे,राजकुमार यादव ,मीरा यादव दिव्यांश विक्रम सिंह के साथ जनपदीय पदाधिकारी विनोद पाण्डेय, अजीत सिंह यादव,विनोद यादव ,सुनील पाण्डेय,बृज कुमार भारती देवेंद्र कविराज, आशुतोष पांडेय बृजेश मिश्रा ,लईक खान,सिकन्दर वर्मा,मोहम्मद मुज्तबा आदि शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad