सीएम फडणवीस ने लिया पालघर के भूकंप क्षेत्र का जायजा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 8 February 2019

सीएम फडणवीस ने लिया पालघर के भूकंप क्षेत्र का जायजा

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पालघर के भूकंपग्रस्त इलाके डहाणू व तलासरी में शीघ्र सुरक्षा उपायों के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने भूकंप के झटकों से हुई दो वर्षीय बालिका वैष्णवी के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को पालघर दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने पालघर के सरकारी विश्रामगृह का उद्घाटन किया और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यो का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मछुआरों द्वारा सातपाटी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासत किया कि किसानों की तरह मछुआरों को सस्ती दर पर कर्ज देने की योजना तैयार की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मछुआरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अलग से मंत्रालय स्थापित करने के निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सातपाटी में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए एक बांध का निर्माण किया जाएगा, जिससे गांव में बाढ़ का पानी न जा सके। सांसद राजेंद्र गावित ने मछुआरों की खराब स्थितित हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है मछुआरों को प्राकृतिक आपदा से होनेवाले नुकसान की भरपाई किसानों की भांति की जाए। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा मछुआरों के हित में किए गए कार्यो को उल्लेख करते हुए नरेंद्र पाटिल ने नाईक द्वारा कि गए कार्यो से काफी हद तक मछुआरों की समस्याएं कम हुई थी। पाटिल ने कहा कि ओएनजीसी का सर्वेक्षण शुरू होने से मछुआरों की नौकाओं को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है, जिससे उनके सामने भुखमरी की समस्या निर्माण हो गई है। मुख्यमंत्री पेट्रोलियम मंत्री से बात करके इस समस्या का हल निकालें।

समुद्री सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष तामोरे के मुताबिक समुद्र में नियमो को ताक पर रख कर मछलियां पकड़ी जाती हैं। इसका विपरीत परिणाम मछुआरों को भुगतना पड़ रहा है। मछुआरों ने कहा कि सातपाटी मछली पकड़ने के लिए पूरे राज्य में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां कोई बाजार न होने से उनको मछलियों को बेचने के लिए दर दर भटकना पड़ता है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा इस संबंध में जल्द प्रस्ताव मंगाकर बाजार की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 11 खलासियों की जान बचानेवाले अशोक अम्भीरे को सम्मानित किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा, जिला परिषद अध्यक्ष विजय खरपडे, जिलाधिकारी प्रशांत नारनवरे, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम विकास गजरे, तहसीलदार महेश सागर सहित बड़ी संख्या मछुआरे और स्थानीय लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad