विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण को ब्रिटेन से मिली मंजूरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 4 February 2019

विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण को ब्रिटेन से मिली मंजूरी

नई दिल्ली: भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत लासे जाने का मामला साफ हो गया है। भारत प्रत्यर्पण को ब्रिटेन सरकार ने मंजूरी दे दी है। माल्या पर भारतीय बैंको का हजारों करोड़ रूपये नहीं लौटाने का आरोप है। माल्या के पास अपील करने के लिए 14 दिन बचें हैं।

अरुण जेटली ने विजय माल्या के भारत लाने की स्वीकृति को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया और विपक्ष को घेरा। जेटली ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने माल्या के प्रत्यर्पण के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है जबकि विपक्ष ने शारदा घोटालेबाजों के साथ रैली निकाली।

बता दें, भगोड़ा शराब टाइकून विजय माल्या भारत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। हालांकि माल्या ने अपना कर्ज चुकाने का ऑफर दिया था। माल्या ने कर्ज की मूल राशि का 100 प्रतिशत(ब्याज छोड़कर) चुकाने का ऑफर दिया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad