मंत्रालय व विधिमंडल वार्ताहर संघ के दिलीप सपाटे बने तीसरी बार अध्यक्ष | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 9 February 2019

मंत्रालय व विधिमंडल वार्ताहर संघ के दिलीप सपाटे बने तीसरी बार अध्यक्ष

– कार्यकारिणी में विनय यादव सर्वाधिक वोटों से विजयी

मुंबई। मंत्रालय व विधिमंडल वार्ताहर संघ (महाराष्ट्र) के चुनाव में दिलीप सपाटे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। इसीतरह कार्यकारिणी में विनय यादव सर्वाधिक वोटों से विजयी हुए हैं।

संघ का चुनाव बड़े ही उत्साह व भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। दिलीप सपाटे ने अध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की। सपाटे लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। इसीतरह उपाध्यक्ष पद पर दीपक भातुसे, कार्यवाह पद पर विवेक भावसार, कोषाध्यक्ष पद पर महेश पावसकर निर्वाचित हुए।

कायर्कारिणी सदस्यों के चुनाव में विनय यादव सबसे ज्यादा वोटों से विजयी घोषित किए गए। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए दस उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। कार्यकारिणी में विनय यादव के अलावा खंडुराज गायकवाड, अनिकेत जोशी, कमलेश सुतार और सचिन गडहिरे निर्वाचित हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad