CM योगी ने ममता से पूछा- मुहर्रम की अनुमति और दुर्गा पूजा पर रोक क्यों | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 5 February 2019

CM योगी ने ममता से पूछा- मुहर्रम की अनुमति और दुर्गा पूजा पर रोक क्यों

पश्चिम बंगाल में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बालुरघाट और रायगंज में रैली करेंगे। पहले ही की तरह आज भी योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद योगी आदित्यनाथ झारखंड के बोकारो में उतर कर पुरुलिया तक कार से यात्रा की।

रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पशअचिम बंगाल की ममता को लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। बंगाल की धरती को बीजेपी की धरती होनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि जब प्रदेश में मुहर्रम की अनुमति है तो दुर्गा पूजा पर रोक क्यों।

दो दिन पहले भी सीएम योगी की पश्चिम बंगाल में रैली थी। हालांकि उन्हें हवाई जहाज को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके चलते योगी आदित्यनाथ को रैली रद्द करनी पड़ी थी।

इसके अलावा बीजेपी ने कहा है कि ममता ने बीजेपी की रैलियों को रोकने का जो प्रयास किया है। उससे भारतीय जनता पार्टी को ही फायदा पहुंचेगा। साथ ही भाजपा ने ममता सरकार से पूछा है कि हाउ इज द खौफ ?

भाजपा के पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर भारी जोश है। यही कारण है कि आज योगी भाजपा शासित राज्य झारखंज के रास्ते होकर पश्चिम बंगाल जाना पड़ा।

ममता ने योगी के हैलीकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई थी। जिसके बाद बीजेपी ने ममता सरकार को निशाने पर ले लिया है।

दो दिन पहले ही योगी की रैली को बंगाल में रोका गया था। जिसके बाद आज वे फिर से सभा को संबोधित कर सकते हैं। बंगाल में रोक लगाने पर भाजपा के एक नेता ने कहा है कि उन्हें जो करना है करने दीजिए, उनके इन्हीं कामों की वजह से भाजपा बंगाल में और प्रसिद्ध होगी। भाजपा की पुरुलिया इकाई इस रैली को सफल बनाने में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad