23 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 22 March 2019

23 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए एक अनूठी स्थिति से भरा होगा, कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको आर्थिक स्थिति पर पूर्ण सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक व्यय से भी आप सावधानी रखें। स्वस्थ्य में गिरावट आएगी।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपके लिए एक अनोखी परिस्थिति से गुजरेगा, जो आपको उत्साह एवं आनन्द की प्राप्ति करवाएगा। सम्भावना है की आज आप अपने जीवन में कुछ नया अनुभव करेंगे। स्वस्थ्य के हिसाब से दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ी व्यग्रता के साथ व कष्टदायक व्यतीत हो सकता है। मानसिक स्थिति थोड़ी चिन्ताग्रस्त होगी तथा कार्य में मन न लड़ने से भी थोड़ी अशान्ति दिखाई देगी। स्वस्थ्य भी थोड़ा आगे-पीछे होने की सम्भावना है।

कर्क राशिफल—आज का दिन आपको कष्टदायक परिस्थिति से व्यतीत करना होगा। वाद-विवाद से बचें तथा नजदीकी परिचितिओं एवं मित्रों से अपने विचार के अदन-प्रदान में सावधानी रखें। स्वस्थ्य का आज के दिन पूरा ध्यान रखना होगा। यात्रा कहीं हो रही है तो टालें।

सिंह राशिफल—आज आप पूरा दिन आनन्द व शान्ति से व्यतीत करेंगे। जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा तथा तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। स्वादिष्ट तथा रुचिकर भोजन का संयोग होगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक आनन्द रहेगा। मनोकांक्षा पूर्ण होगी।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक गुजरेगा। पारिवारिक प्रेम से आतंरिक ऊर्जा का स्त्रोत अत्यधिक बढ़ेगा, जिससे आपको सुरक्षा का अनुभव प्राप्त होगा। व्यावसायिक उन्नति होगी जो दैनिक आय में दिखाई देगी। आपके आदर्श व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

तुला राशिफल— आज का दिन आपको अनेक प्रकार की उम्मीद व सफलता प्रदान करेगा। यदि कोई नया कार्य आज संपन्न करने या प्रारम्भ करने जा रहे हैं तो सफलता का साथ मिलेगा। साझेदार से आज आप संतुष्ट रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज आप अपने दैनिक व्यवसाय के क्षेत्र में हिम्मत के साथ पराक्रम एवं पुरुषार्थ को आधार बनाकर सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूरे दिन में करने से सफलता का वातावरण अधिक ही रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशिफल— आज के दिन परिश्रम होगा लेकिन फलस्वरुप परिश्रम का फल भी उम्दा ही चखने को मिलेगा। अधिक से अधिक कठिनाई भरे काम आज आसानी के साथ पूर्ण कर पाएंगे। वांछित वस्तु की प्राप्ति शीघ्रता से होगी। शारीरिक एवं मानसिक परिस्थिति आज आपको साथ प्रदान करेगी।

मकर राशिफल— आज आप मानसिक एकाग्रता के साथ अपना सारा शेष कार्य कर पाएंगे। चित्त की शुद्धि रहेगी तथा शुद्ध विचार के ज़रिये निराशा को दूर कर पुत्रादि तथा पारिवारिक कार्यों को अग्रता देकर संपन्न करेंगे। व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद रहेगी।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप अपने लिए नहीं लेकिन धर्म व परोपकार के लिए अधिक समय व्यतीत करेंगे। सत्कर्मों एवं सार्वजनिक कार्यों में यश प्राप्त होगा। दान-धर्म एवं सेवकीय प्रवत्ति भी सविशेष रहेगी। दैनिक व्यापार एवं रोजगारी में आशास्पद लाभ मिलेगा।

मीन राशिफल— आज का दिन सर्वाधिक अनिष्टकारक व्यतीत हो सकता है। मन अशान्त, भयग्रस्त तथा व्यथित हो सकता है। धन-संपत्ति की हानि से बचने हेतु पूरा योजना सुगठित करें। आज के दिन यदि आप कोई शुभ कर्म करने जा रहे हैं तो समय आपके विपरीत ही रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad