प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा शुरू, संगम तट पर की पूजा-अर्चना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 17 March 2019

प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा शुरू, संगम तट पर की पूजा-अर्चना

प्रयागराज । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से केवट, मछुआरों और दूसरे आमजन के बीच 3 दिन तक संगम से काशी की गंगा यात्रा पर हैं। यहां पर वे स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचकर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की है। इसके बाद उन्होंने संगम तट पर पहुंचकर मां गंगा की आरती उतारी और

प्रियंका गांधी की यात्रा को आधार बनाते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज से केवट, मछुआरों और दूसरे आमजन के बीच 3 दिन तक संगम से काशी की गंगा यात्रा पर हैं। जहां एकतरफा मन की बात नहीं, बल्कि जनमानस से असली संवाद होगा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका जी आज प्रयागराज से वाराणसी की गंगा जी में यात्रा कर रही हैं, उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, गंगा तट पर बसे लोगों को पहली बार इतनी बड़ी शख्सियत से मिलने का अवसर मिलेगा, विशेष कर मांझी, केवट मछुआरों को जिनका धीरे-धीरे रोजगार छिनता जा रहा है।

आपको बताते जाए कि प्रियंका गांधी का तीसरा पड़ाव लाक्षागृह का घाट होगा, जिसकी कहानी महाभारत में मिलती है। यहां वो स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। आखिर में वो सीतामढ़ी घाट पहुंचेंगी, जिसे सीता के निर्वाण स्थान की मान्यता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad