सपा से जुल्फिकार आजमी निष्कासित किये गये | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 31 March 2019

सपा से जुल्फिकार आजमी निष्कासित किये गये

मुंबई। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के महासचिव जुल्फिकार आजमी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने चलते संगठन से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

जुल्फिकार आजमी पार्टी के प्रदेश महासचिव के साथ मुंबई के सचिव पद पर भी कार्यरत थे। अबू आसिम आजमी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जुल्फिकार को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी है। जुल्फिकार आजमी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

अबू आजमी के मुताबिक जुल्फिकार अब तक मुंबई सपा सेक्रेटरी व महाराष्ट्र सपा जनरल सेक्रेटरी पद पर नियुक्त थे। परंतु पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की वजह से उन्हें सभी पद से कार्यमुक्त करने के साथ ही उनकी संगठन की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। अबू आजमी के मुताबिक जुल्फिकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी की खराब हो रही छवि की वजह से यह निर्णय लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad