15 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 14 April 2019

15 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपका यादगार पलों के साथ व्यतीत होगा व अतीत की कुछ खुशनुमा यादों की सैर करवाएगा। अभ्यास के क्षेत्र में लगाव रहेगा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी या अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छी रहेगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको एक सामान्य सा भय रहेगा लेकिन वह सिर्फ एक भ्रम ही होगा। ह्रदय की या लहू पतला करने की दवाई ले रहे हैं तो आज दवाई खाना ना भूलें। किसी की भी मानहानि या अपमान ना करें, इस बात का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल— आज आपको शारीरिक व मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार-वाणिज्य में आसानी से आर्थिक लाभ हो सकेगा। आज आपकी संतति-सम्बंधित मुश्किलें कम होंगी, संतानों से सहयोग मिलेगा। आज आप धार्मिक पूजा-पाठ कर पाएंगे।

कर्क राशिफल— आज आप गर्दन, घुटने-पैरों आदि जोड़ो में दर्द की शिकायत करते नज़र आएँगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी उतार-चढाव हो सकता है, उन्हें, कमर दर्द व सिरदर्द की बारबार शिकायत हो सकती है। ज़रूरत पड़ने पर दवाई अवश्य लें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल व विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपके प्रति आपके पिता का व्यव्हार भी अच्छा रहेगा। माता को सम्मान दें।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में छोटी- मोटी परेशानियां बढ़ सकती है। दायी आँख में परेशानी होने की सम्भावना है। परिवार से मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशिफल— आज के दिन आपके मन में चंचलता होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। तन-मन में स्फूर्ति का आभास रहेगा। नए कार्य का प्रारम्भ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ कर पाएंगे। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ो का साथ-सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल— आपके मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपके कार्य सफल बनाएँगे। परिवार में सुख-शान्ति और आनन्द का वातावरण छाया रहेगा। गुस्से के कारण आपके वाणी-व्यव्हार में उग्रता न आये इस बात का ध्यान रखें। अपना वर्चस्व बनाये रखें।

मकर राशिफल— आज आपका काम करने में उत्साह-उमंग का अभाव रहेगा। मन चिन्ता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होंगी। कार्य में सफलता कम मिल सकती है।

कुम्भ राशिफल— आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगी। स्वाभाव में एक मौजीलापन रहेगा, जो आपको मानसिक तौर पर चुस्त रखेगा। व्यापार में मुनाफा होगा।

मीन राशिफल— आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक चिन्ता के बोझ तले दबकर बीतेगा। आज किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad