सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिला के पिसावां थाना क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में मूर्तियां खंडित कर धर्म ग्रंथ फाड़ डाला। साथ ही वहां कई घंटे दानपात्र भी पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर दो स्थानीय लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी को दबोच नहीं पाई है। घटना से लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, घटना पिसावां थाना क्षेत्र की है। यहां पिसावा पश्चिम स्थिति जय मां सोहतावाली देवी मंदिर में इस दौरान मेला चल रहा था। रात को कुछ अराजकतत्वों ने मंदिर की मूर्तियां खंडित कर दी। इसके अलावा धर्मग्रंथ फाड़ दिया गया। मंदिर से 15 घंटे और दान पात्र भी गायब मिले हैं।
जानकारी होने पर स्थानीय निवासी गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। उनका कहना है इस मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने कराया था। रात को मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। दानपात्र भी गायब कर दिया गया है ।घटना को लेकर गुलाब सिंह ने पिसावां निवासी नब्बू व रिंटू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इलाके के लोगों में इस घटना से भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment