पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 16 April 2019

पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन

नई दिल्ली। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्हें मृत हालत में दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल लाया गया। वह दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। यह जानकारी दिल्ली साउथ के डीसीपी विजय कुमार ने दी है। बता दें कि बीते साल 18 अक्टूबर को एनडी तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

सूचना के मुताबिक रोहित की पत्नी और मां उन्हें लेकर साकेत मैक्स अस्पताल पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। बाकी जानकारी का अभी इंतजार है। उनके निधन की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।

बता दें कि साल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं। डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली। महिलाओं से संबंध को लेकर भी तिवारी के ऊपर कई बार आरोप लगे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad