आग बुझाने से बेहतर, आग की रोकथाम  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 14 April 2019

आग बुझाने से बेहतर, आग की रोकथाम 

  • अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ 
  लखनऊ।  अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को फायर स्टेशन हजरतगंज बाल्मीकी मार्ग लखनऊ में शोक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उप्र  विश्वजीत महापात्रा के अतिरिक्त अग्निशमन सेवा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ व पुष्प अर्पित कर अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मचारियों को श्रद्धाजंली अर्पित की गई। श्री महापात्रा ने राज्यपाल को अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगाया गया,जिसके उसके बाद राज्यपाल ने अग्निशमन वाहनों की रैली को फ्लैग आफ  कर रवाना किया।
बताते चले कि 14 अपै्रल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत, जिसमें रूई के बण्डल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, जिसमें अचानक आग लग गयी। इस आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोट के कारण मुम्बई अग्निशमन सेवा में 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। वीरगति प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अपै्रल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में अग्निशमन सेवा के महत्व के रूप में अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस 14 अपै्रल तथा 14 अपै्रल से 20 अपै्रल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प आग बुझाने से बेहतर, आग की रोकथाम पर बल दिया। वर्ष-2018 में उप्र के फायर सर्विस कर्मियों द्वारा सीमित संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर 2,054 मनुष्यों तथा 7,136 पशुओं के जीवन की रक्षा करते हुए लगभग 281 करोड़ की सम्पत्ति को जलने से बचाया गया। वर्ष 2018 तक कुल 286 अग्निशम केन्द्र स्वीकृत थे। वर्ष 2018-2019 में कुल 57 नये अग्निशमन केन्द्र स्वीकृत किये गये। वर्तमान में कुल स्वीकृत अग्निशमन केन्द्रों की संख्या 343 हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad