हरदोई-भाजपा अपने शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकासीय कार्यों के केवल उद्घाटन मात्र कर रही है। विकास के नाम पर लोगों को छला गया है।देश की जनता अब माकूल जवाब देने जा रही है।यह बातें सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे अरविंद सिंह गोप ने प्रेस वार्ता में कहीं।सपा के प्रादेशिक नेता अनिल सिंह वीरू के निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि भाजपा सरकार से आम आदमी ,किसान नौजवान सभी परेशान हैं। जनता ने विकल्प के तौर पर गठबंधन के लिए जनता की आवाज पर बनाया गया। यह गठबंधन देश की राजनीति में ऐतिहासिक साबित होगा।भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन मात्र कर रही है। इनके विकास और वायदे खोखले साबित हो गए हैं। लोग किए गए वादों की इंतजार में हैं कि कब पूरे होंगे।सपा सरकार जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है जिसमें गरीब ,किसान ,नौजवानों के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री पद का पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद यह तय हो जाएगा इसके लिए कोई समस्या नहीं है। आजम खान के विवादित बयानों पर श्री गोप ने कहा कि उन्होंने किसी के लिए नहीं कहा ,वह आर एस एस को कह रहे थे। श्री गोप ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में गठबंधन 16 सीटें जीतने जा रही है जो भाजपा के लिए सिरदर्द बना हुआ है। गठबंधन पूरी तरह से जीतकर सरकार बनाएगी और जनता की आवाज पर प्रधानमंत्री मोदी को उखाड़ फेंकेगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से अनिल सिंह वीरू, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम राग सिंह यादव पम्मु, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा शराफत अली, मुकुल सिंह आशा, अजय पाल सिंह,सईद अहमद, प्रखर मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Post Top Ad
Saturday, 20 April 2019
हरदोई- सपा के कार्यों का उद्घाटन करती आ रही भाजपा, विकास छलावा-अरविंद सिंह गोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment