शिकागो की मेयर बनी समलैंगिक महिला, तोड़ा जीत का रिकार्ड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 3 April 2019

शिकागो की मेयर बनी समलैंगिक महिला, तोड़ा जीत का रिकार्ड

शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर में पहली बार एक अश्वेत समलैंगिक महिला ने मेयर पद पर रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। यहां से सरकारी अभियोजक रह चुकीं लोरी लाइटफुट को चुना गया है। लोरी ने भारी अंतर से चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है।

लोरी शिकागो की मेयर बनने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला भी हैं। इनसे पहले 1837 से अब तक केवल एक महिला और एक अश्वेत को ही शिकागो का मेयर बनने का मौका मिला है। मेयर के चुनाव में लोरी को 74 फीसद वोट मिले थे। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी टोनी प्रेकविंक्ल को 26 फीसदी वोट ही मिले।

नतीजे घोषित होने के बाद लोरी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी जीत से यह सिद्ध हो गया है कि शिकागो ऐसा शहर है जहां इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अश्वेत हैं या समलैंगिक।’ इससे पूर्व उन्होंने कहा था कि लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं और उसका नेतृत्व करना रोमांचक है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हिंसक घटनाओं में यहां 550 लोगों की जान गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad