नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार- अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 3 April 2019

नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार- अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा है कि भाजपा राज में विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश अपराध में ही विकसित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, जनकल्याण, ऊर्जा और सुरक्षा के हर मोर्चे पर प्रदेश पिछड़ता गया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी भाजपा की कुनीतियों के शिकार होकर बुरी तरह परेशान हैं। समाजवादी सरकार ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं बनाई थीं, उन्हें भाजपा ने बर्बाद करने के साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है।

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नं0 की व्यवस्था की थी। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई थी। इस व्यवस्था में किसी को थाना-कोतवाली जाने की जरूरत नहीं थी, 100 नं0 डायल करते ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जाती। इसके लिए पुलिस को तेज रफ्तार इनोवा गाड़िया मुहैया कराई गई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा भी शुरू की गई थी। इस सेवा की भी व्यापक प्रशंसा हुई थी। भाजपा सरकार बनते ही ये सेवाएं बर्बाद हो गई।

अखिलेश ने कहा कि चिंतनीय स्थिति तो यह है कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं। व्यापारी लूटे जाते हैं और उनकी हत्याएं हो जाती है फिर भी केस का खुलासा नहीं होता है। एटीएम तक लूटे जा रहे है, अक्सर उनमें नकली नोट भी निकल आते हैं। उच्च अधिकारियों के कहने के बावजूद थानों में जनता की शिकायतें दर्ज नहीं होती है। अब तो अपराधी पुलिस पर भी हाबी दिखते हैं या पुलिसवाले खुद भी अपराधों में संलिप्त पाए जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad