सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में आरएलबी, एलपीएस व डीपीएस के मेधावियों का प्रदर्शन शानदार
लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के परिणाम सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब जारी कर दिए। जानकारी के तहत शीर्ष 13 में आठ छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश के हैं जिन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं। लखनऊ में भी एक बार फिर से लड़कियों का दबदबा कायम रहा। पूरे देश में लखनऊ की चार लड़कियां टॉप पर आई हैं। आरएलबी सेक्टर सेकेंड टू की ईशा श्रीवास्तव और डीपीएस रक्षा खंड एल्डिको कॉलोनी की आयुषी पुष्कर ने संयुक्त रूप से आॅल इंडिया में सेकेंड रैंक प्राप्त किया है। जबकि लखनऊ पब्लिक स्कूल की एलपीएस की पूर्ति श्रीवास्तव और वैष्णवी संयुक्त रूप से आॅल इंडिया थर्ड टॉपर हैं।
एलपीएस के कुल 78 बच्चों ने 97.40 फीसद से लेकर 90 फीसद अंक हासिल कर अपने शिक्षण संस्थान का रौशन किया है। स्कूल के संस्थापक प्रबंधक एसपी सिंह ने सभी मेधावियों और सफल हुए छात्र-छात्राओं को बधाईयां दी। आरएलबी स्कूल रवींद्र पल्ली निवासी ईशा श्रीवास्तव को स्कूल के साथ ही रोजाना चार घंटे के स्वाध्याय ने परीक्षा में सफलता दिलाई।
अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पूरे-पूरे अंक हैं। ईशा आइएएस बनना चाहती हैं। डीपीएस एल्डिको स्नेह नगर आलमबाग निवासी आयुषी पुष्कर के पिता बृजेंद्र कुमार पुष्कर केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में सीनियर टेक्नीकल आॅफीसर और मां सोनिया पुष्कर गृहिणी हैं। आयुषी न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। डीपीएस की वैष्णवी ने 497 अंक हासिल किए हैं। वैष्णवी ने बताया कि वो इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके अलावा जीडी गोयनका के छात्रों ने भी मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

No comments:
Post a Comment