शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,निफ्टी 11600 के नीचे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,निफ्टी 11600 के नीचे

नई दिल्ली। कारोबार में सोमवार के दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 362.92 अंकों की गिरावट के साथ 38,600 के स्तर पर और निफ्टी 114 अंक फिसलकर 11,598 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 8 हरे निशान पर, 39 लाल निशान पर और 3 बिना परिवर्तन के कारोबार कर बंद हुए हैं। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.72 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.79 फीसद की कमजोरी के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।
कारोबार में निफ्टी ऑटो 1.35 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.26 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.59 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.11 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 2.03 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.33 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियलिटी 1.47 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।
निफ्टी 50 का कारोबार खत्म होने पर बीपीसीएल 2.42 फीसद की तेजी, टीसीएस 1.09 फीसद की तेजी, टीसीएस 1.09 फीसद की तेजी, बजाजफिनएसवी 0.79 फीसद की तेजी, आईटीसी 0.64 फीसद की तेजी और भारती एयरटेल 0.54 फीसद की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जील 6.42 फीसद की गिरावट, टाइटन 5.47 फीसद की गिरावट, यस बैंक 5.06 फीसद की गिरावट, टाटा मोटर्स 4.46 फीसद की गिरावट और जेएसडब्ल्यू स्टील 4.05 फीसद की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे हैं।

सुबह के करीब 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 404 अंकों की गिरावट के साथ 38,559 के स्तर पर और निफ्टी 120 अंक फिसलकर 11,591 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 2 हरे और 48 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.71 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.68 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 38,963 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंकों की गिरावट के साथ 11,712 के स्तर पर बंद हुआ सोमवार को सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने कमजोर शुरुआत की है। सुबह के 9 बजे जापान का निक्केई 0.22 फीसद की गिरावट के साथ 22258 के स्तर पर, चीन का शांघाई 4.93 फीसद की गिरावट के साथ 2926 के स्तर पर, हैंगसेंग 3.30 फीसद की गिरावट के साथ 29089 के स्तर पर और ताइवान का कॉस्पी 0.74 फीसद की गिरावट के साथ 2196 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad