मोहनलालगंज में पुराना पावर हाउस के पीछे बल्लियों के गोदाम में लगी भीषण आग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

मोहनलालगंज में पुराना पावर हाउस के पीछे बल्लियों के गोदाम में लगी भीषण आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलाल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। देखते-देखते आग ने इतना विकराल रुप से लिया कि आस-पास की बल्लियां भी इसकी चपेट में आ गयी। धुआं व लपटे इतनी भयावाह थे कि लोग दहशत में आ गए। इससे सभी लोग बाहर निकल कर भागने लगे। मौके पर फायर सर्विस की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंची, घंटो की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है और आगे की काररवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पुराना पावर हाउस के पीछे बल्लियों के गोदाम में सोमवार दोपहर को आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी ज्यादा विकराल हो गई कि आठ से अधिक दमकल की गाडियां लगाई गई। फिलहाल काफी देर बाद दमकल और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि आस पड़ोस के घरों को भी खाली करवा गया। साथ ही वहां से गैस के सिलेंडर व अन्य ईंधन को हटवाने के लिए चेतावनी जारी की गई थी। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad