*कछौना (हरदोई)।* नगर के सन साइन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक किया डांस का प्रदर्शन आए हुए सभी अभिभावक गण हुए भाव विभोर
सोमवार के दिन नगर में स्थित सन साइन कॉन्वेंट स्कूल में होने वाली गर्मियों की छुट्टी से पहले बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन स्कूल के अध्यापक मोहम्मद शोएब ने किया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर बेखूबी से प्रदर्शन किया और अपने नृत्य के माध्यम से आए हुए सभी अभिभावकों का दिल जीत लिया। सभी अभिभावक छोटे – छोटे व नन्हे – मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को देखकर तालियां बजा – बजा कर समा बांध दिया। बच्चों ने अनेक प्रकार के गानों जैसे कि छम्मा – छम्मा, प्रेम रतन धन पायो, देवा श्री गणेशा देवा आदि गानों पर आराध्या, निष्ठा, विवेक, दर्शिता, नव्या आदि बच्चों ने नृत्य की प्रतिभा से अपने हुनर को दिखाया। वहीं पर सन साइन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी ने बताया कि बच्चे हमेशा गुलाब के फूल होते हैं जो कि हमेशा मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं इसीलिए बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ साथ अनेक प्रकार के कार्यक्रम हमारे स्कूल में होते रहते हैं जिस से इन बच्चों के अन्दर एक नयी झलक देखने को मिलती है । इन बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
Post Top Ad
Monday, 6 May 2019
हरदोई- बच्चों के द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया डांस प्रदर्शन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment