मेष राशिफल— आज आपको व्यवसाय में परिवारजनों एवं रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन प्राप्ति की इच्छा आपकी आज पूर्ण होगी। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा एवं अभ्यास में अन्य के विश्वास में न रहें। मेहनत अधिक करें।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको नौकरी में पराधीनता का अनुभव प्राप्त होगा, मन शान्त रखें, क्रोध उत्पन्न करके परेशानी को और ना बढ़ाएं। पूर्व में प्रारम्भ किये गए कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहेगी। प्रवास व यात्रा में सावधानी रखें।
मिथुन राशिफल— आज के दिन आपके लिए आनन्ददायक तथा उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक व्यवसाय में आमदनी में वृद्धि होगी। जिन कार्यों को आप भाग्य से जोड़ रहे हैं उनमें शीघ्र सफलता मिलेगी। संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशिफल— आज आप आपके स्नेही एवं शुभचिंतकों के साथ चतुराई और बुद्धिबल-बाहुबल का प्रयोग ना करें। सहनशीलता को प्राथमिकता देनी होगी। प्रणय-संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको इष्ट-मित्रों की ओर से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल— आज के दिन आप अपने अति महत्वपूर्ण कार्यों को रोक दें। मानसिक अशान्ति से व्यापार में हानि या लोक व्यवहार में अपयश मिल सकता है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, फिर भी पैरों में कष्ट की शिकायत रहेगी।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपको पराधीनता का अनुभव हो सकता है। आपके स्वतन्त्र अस्तित्व को ठेस लग सकती है। मानसिक अशान्ति रहेगी और कार्य में मन नहीं लगेगा। धन का अपव्यय होगा। कार्य में अपयश प्राप्त हो सकता है।
तुला राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक तथा मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति के सुअवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी तथा संतति से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपकी मनोकांक्षाएँ पूर्ण होंगी। सुलभ एवं तत्काल धनलाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। आपकी परामर्श शक्ति में वृद्धि हो सकती है। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी।
धनु राशिफल— आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। हाथ में लिए हुए कार्यों में सफलता एवं यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में पराक्रम व पुरुषार्थ के आधार पर लाभ होगा। विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्या एवं परीक्षा आदि में अनुकूल दिन है।
मकर राशिफल— आज के दिन आप अपने परिचितों एवं मित्रों से सावधान रहें। थोड़ी चिन्ता, भय एवं दुःख हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। हो सकते तो प्रवास व यात्रा न करें। खान-पान में ज़रूरी सावधानी रखें।
कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपको सुख एवं आनन्द प्रदान करेगा। भाग्य की वृद्धि होगी। आज के दिन आपको धन, अन्न, वस्त्र आदि का लाभ हो सकेगा। पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद में आपकी विजय होगी।
मीन राशिफल— आज के दिन आपको उद्वेग एवं मानसिक चिन्ता हो सकती है। व्यवसाय में ध्यान रखकर चलना पड़ेगा। आलस्य, थकावट एवं निर्बलता सताएगी। आर्थिक संकट से मानसिक चिन्ता रहेगी। परिचितों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है।

No comments:
Post a Comment