साप्ताहिक राशिफल, 5 मई से 11 मई 2019 | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 4 May 2019

साप्ताहिक राशिफल, 5 मई से 11 मई 2019

मेष – रोजगार में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें।

वृष – पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। संतान सम्बन्धी चिंता दूर होगी। क्रोध के कारण झगड़ा हो सकता है। विवाद या मुकदमे का हल निकलेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे।

मिथुन – सहनशीलता रखना होगी। ऋण लेने से बचना चाहिए। खर्च बढऩे से चिंता रहेगी। व्यापारिक स्थितियां हताश करेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ठोस निर्णय लेने में आपसी सहमती का अभाव झलक सकता है। अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे।

कर्क – परिवार में खुशी का अवसर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार सम्बन्धी समस्या हल होने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किया गया परिश्रम सार्थक होगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

सिंह – कार्य क्षेत्र की तत्परता से सफलता के सोपान पर चढ़ते रहेंगे। किसी बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों के मध्य जन समस्याओं को रखने का मौका प्राप्त होगा। किसी धर्म स्थलों की यात्रा व दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीति व क्रीड़ा क्षेत्रों में तेज-तर्रार प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोडऩे में सफल रहेंगे।

कन्या – कन्या राशि वाले जातको यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा सफलता पाने के लिए परिश्रम करना होगा। व्यर्थ की बहसबाजी हानिप्रद हो सकती है। अपना हर कार्य सोच-समझकर करें। व्यवसाय में हानि हो सकती है। व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा।

तुला – पारिवारिक माहौल पहले से अधिक सुखद होगा। पुरानी उलझनें दूर होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। मकान, सम्पत्ति, वाहन व अन्य भौतिक वस्तुओं के लिए लाभ तथा अवसर प्राप्त होंगे। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दिशा में किए जा रहे प्रयास फलीभूत होंगे। खान-पान में संयम रखें।

वृश्चिक – आर्थिक योजना सफल होगी। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें तो सफलता मिलने की सम्भावना है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी परास्त होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

धनु – व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहने के योग हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों पर व्यय होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है।

मकर – आपका आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। मित्रजनों के साथ कोई समान उद्देश्य की साझेदारी हो सकती है। सप्ताहांत में पैतृक सम्पत्ति में हक मिलेगा। याद रखिए दोस्तों के बिना कामयाबी मिल पाना आसान नहीं, इसलिए उनसे अच्छे सम्बन्ध बनाए रखें। विदेश व निवेश संदर्भों में कोई नया मोड़ आ सकता है।

कुम्भ – व्यापारिक कार्यों की सफल और सुगम यात्रा होगी। कार्यस्थल पर इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश में लाभांश बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। कार्यस्थल पर हालातों के मद्देनजर परिवर्तन करेंगे। नया प्रस्ताव मिलेगा।

मीन – परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार की दृष्टि से दिन बेहतर रहने की सम्भावना है। वाद-विवादों से दूर रहकर कार्य करें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। पड़ोसियों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad