सुल्तानपुर—- यह चुनाव अन्याय व न्याय के बीच का चुनाव हों रहा है उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनपद सुल्तानपुर पहुंचे जहां उन्होंने धम्मौर थानक्षेत्र के एक निजी स्कूल में कॉग्रेस उम्मीदार डॉ संजय सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव अन्याय और न्याय का चुनाव है उन्होंने भाजपा पर तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने पन्द्रह बीस अमीरों को लाखों करोड़ों रुपये बाटे है तो कॉग्रेस पार्टी वही पैसा देश के 25 करोड़ गरीब को हर वर्ष 72 हजार सालाना देगी और यह पैसा उन्ही लोगो की जेब से निकालूँगा जिनको मोदी जी ने दिया है
उन्होंने बेरोजगारी पर बात करते हुए कहा कि इन्होंने कहा था हर वर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार , किसान फसल का सही दाम और 15 लाख रुपये देने की बात कही थी लेकिन इस चुनाव में उसकी बात तक नही कर रहे है इसके लिये इन्हें देश वासियों से माफी मांगनी चाहिये उन्होंने आगे कहा कि इनके सामने हमने पांच चुनाव लड़े है अगर इनके सामने कोई व्यक्ति खड़ा हो जाता है और पीछे नही हटता तो यह भाग जाते है मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले से लोक सभा मे जब हमने चार सवाल पूछे तो वह इधर उधर देखने लगे और इन्होंने चौकीदारी अपने अमीर दोस्तो की है उन्होंने चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए और कहा कि जब हम चौकीदार कहते है तो खुद चोर कहते है ।
Post Top Ad
Saturday, 4 May 2019
जाने राहुल ने क्यू कहामोदी को देशवासियों से मांगनी चाहिए माफी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment