6 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

6 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपका मानसिक स्थिति से अस्वस्थ्य व्यतीत होगा। छोटी-छोटी समस्या से चित्त बैचेनी का अनुभव करेगा। पुराने एवं जटिल रोग आपको परेशान कर सकते है। भय एवं चिन्ता जैसे मन के दुश्मनों से दुरी बनाये रखें।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपकी मनोकांक्षा पूर्ण कराने वाला हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में यदि आपका केस चल रहा है तो आपकी जीत हो सकती है। शत्रुओं पर आपको अनायास ही विजय मिलेगी।

मिथुन राशिफल— आज हो सके तो यात्रा को टालें। परिचितों एवं मित्रों से सामान्य बातों में शत्रुता हो सकती है। शारीरिक अस्वस्थ्यता का भय वास्तविकता में परिवर्तित न होने दें। आर्थिक समस्याओं में शान्त मन से निर्णय करें। धीरज धरें।

कर्क राशिफल— आज आप आपके स्नेही एवं शुभचिंतकों के साथ चतुराई और बुद्धिबल-बाहुबल का प्रयोग ना करें। सहनशीलता को प्राथमिकता देनी होगी। प्रणय-संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको इष्ट-मित्रों की ओर से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपको व्यापार में उन्नति एवं साहस देगा। नौकरी से जुड़े जातकों को ऊपरी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए सहायता आसानी से प्राप्त होगी। व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो एक बार वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लें।

कन्या राशिफल— आज आप अपने लिए नहीं लेकिन धर्म और परोपकार के लिए अधिक समय व्यतीत करेंगे। सत्कर्मों एवं सार्वजनिक कर्मों में यश प्राप्त होगा। दान-धर्म एवं सेवाकीय प्रवृत्ति भी सविशेष रहेगी। भाग्यवर्धन के शुभ अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशिफल— आज आप में धर्म के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है। किसी महत्व की वस्तु में असफलता मिलने पर मन सन्यास की ओर विचारशील होगा। अपने क्रोधिवस्था में बोले गए शब्दों से किसी की मानहानि हो सकती है। आतंरिक शक्ति का आभाव रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक गुजरेगा। व्यावसायिक उन्नति होगी, जो आपको आर्थिक लाभ के रूप में दिखाई देगी। मनोकांक्षाओं की पूर्ति शीघ्र ही मालूम होगी। यदि आज उचित परिश्रम किया तो जो कठिन कार्य थे वे भी सफलता से पूर्ण कर पाएंगे।

धनु राशिफल— आपके लिए आज का दिन प्रगति कराने वाला सिद्ध हो सकता है। व्यापार में नए-नए एवं छोटे-छोटे नुस्खे आपको धन लाभ देंगे। भौतिक चीजों या वस्तुओं की खरीदी कर पाएंगे। बाकि दिए गए या उधार रुपयों की वापसी होने से उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल— आज का दिन आपको अनेक प्रकार की उम्मीद व सफलता प्रदान करेगा। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। भाग्योदय में वृद्धि होने से रुके हुए कार्य शीघ्र संपन्न होंगे।

कुम्भ राशिफल— आज आप व्यापार में आर्थिक निवेश करने से पहले बाजार पर पूर्ण नज़र कर लें। व्यवसाय में अँधा विश्वास व अनुकरण ना करें। रिश्तेदारों-परिचितों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है। आज आपको नींद की समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल— आज का दिन आपके लिए सब प्रकार से सुखदायक, आनन्द व उत्कर्ष व्यतीत हो सकता है। स्वास्थ्य के हिसाब से दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में अधिक मेहनत नहीं होगी। मानसिक शान्ति बनी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad