52 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया अफगानिस्तानी सेना ने | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 5 May 2019

52 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया अफगानिस्तानी सेना ने

अफगानिस्तानी की सेना ने गजनी प्रांत में कम से कम 52 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया जिनमें दो प्रमुख कमांडर शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा, “शनिवार सुबह से शुरू हुए अफगान राष्ट्रीय सेना के तीन अलग-अलग कमांडो ऑपरेशन्स और हवाई हमलों में तालिबान के 52 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।”

दोनों कमांडरों की पहचान अबु खालिद और कमांदन सरहदी के रूप में हुई है। काबुल से 125 किलोमीटर दक्षिण में स्थित इस प्रांत में लंबे समय से भारी संघर्ष और लड़ाई जारी है।

अफगानिस्तान की सेना के इस दावे के बारे में तालिबान ने कोई टिप्पणी नहीं की है। सेना के वक्तव्य के मुताबिक मारे गये आतंकवादियों में तालिबान के दो स्थानीय नेता अबु खालिद तथा कुमंदन सरहदी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad