नई दिल्ली । Amazon Summer Sale का आयोजन 4 मई से 7 मई के बीच किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्ट टीवी एवं अन्य होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर, आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस सेल में 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्मार्ट टीवी पर 51 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Mi LED TV 4A PRO के फीचर्स की बात करें तो यह 49 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें तीन HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी 20W के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। यह टीवी एंड्रॉइड के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस सेल में यह स्मार्ट टीवी Rs 29,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी पर 9 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इस 43 इंच के 4K LED UHD स्मार्ट TV में अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस टीवी के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 3,840X2,160 दिया गया है। इसमें भी तीन HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। साउंट सिस्टम की बात करें तो इसमें 20W का डिजिटल डॉल्वी स्टीरियो साउंड सिस्टम दिया गया है। इस समर सेल में यह स्मार्ट टीवी Rs 23,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी पर 51 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Sony Bravia स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इस 32 इंच के स्मार्ट TV में अल्ट्रा फुल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस टीवी के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,920X1,080 दिया गया है। इसमें दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। साउंट सिस्टम की बात करें तो इसमें 30W का बिल्ट इन बुफर साउंड सिस्टम दिया गया है। इस समर सेल में यह स्मार्ट टीवी Rs 28,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी पर 27 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Sony Bravia स्मार्ट टीवी के फीचर्स की बात करें तो इस 43 इंच के स्मार्ट TV में अल्ट्रा फुल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस टीवी के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,920X1,080 दिया गया है। इसमें दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट दिए गए हैं। साउंट सिस्टम की बात करें तो इसमें 20W का साउंड सिस्टम दिया गया है। इस समर सेल में यह स्मार्ट टीवी Rs 28,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी पर 35 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment