7 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

7 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपको आर्थिक व्यय पर काबू रखना होगा। ज़मीन-मकान के दस्तावेज़ी कार्यों को आज स्थगित ही रखें। परिवार की ओर से सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे। पत्नी-पुत्रादि से परस्पर वाद-विवाद या तर्क होगा।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ एवं सफल रहेगा। व्यापार में योग्य साहस से अधिक मुनाफा हो सकता है। परिचितों एवं नजदीकी परिवार के सदस्यों से संबंध में सुधार होगा। भाई-बहन के साथ भाग-बटाई या जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपकी मानसिक तथा शारीरिक शक्ति में कमी आएगी। वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखें, हो सके तो प्रवास को स्थगित ही रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में मन नहीं लगने से असफलता का भय रहेगा। धन का अपव्यय होगा।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को लेखन कार्य में रूचि अधिक रहेगी। नए वस्त्र एवं आभूषणों की खरीदी संभव हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप अपने रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ा पाएंगे। मित्रों से आर्थिक सहकार तथा सकारात्मक सलाह-सूचन मिलेगा। स्त्रियों की मदद से महत्व के कार्य कर पाएंगे। भाई-बहन से कौटुम्बिक कार्यों में सहायता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपको मानसिक सुख प्रदान करेगा। डिप्रेशन, उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों में राहत होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होगा एवं पुराने रोगों पर काबू पाएंगे। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी।

तुला राशिफल— आज के दिन आपको एक विशिष्ट प्रकार का भय सताएगा। रिश्तेदारों व परिवारजनों से अनबन होगी, सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार में आर्थिक साहस सोच-समझकर ही करें। नेत्रों में जलन या पानी आने की शिकायत रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए अधिकतर शुभफल देने वाला व्यतीत होगा। छोटे-मोटे कार्यक्रम में उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति हो सकेगी। विवाह के कार्य में शीघ्रता आएगी। पुराने शत्रुओं से समाधान संभव हो सकता है।

धनु राशिफल— आज आपको शुभफल की प्राप्ति हेतु मेहनत थोड़ी अधिक ही करनी होगी। किसी स्वजन या रिश्तेदार से धन, अन्न, वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी, निवेश कहीं पर ना हीं करें।

मकर राशिफल— आज आप अपने भाग्य को बढ़ाने हेतु परिश्रम के महत्व को समझें। पत्नी एवं संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त नहीं होगा। स्वजनों के साथ उत्साह बनाए रखें। यदि आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंतित हैं तो उसमें भी राहत मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपका शारीरिक स्थिति से कष्टदायक हो सकता है। पैरों में कष्ट की शिकायत रहेगी। कोई अकारण झगड़ा या मनमुटाव की शिकायत भी हो सकती है। रिश्तेदारों एवं स्वजनों से विवाद ना करें, हो सके तो मौन रहें।

मीन राशिफल— आज आपको रुके हुए तथा महत्वपूर्ण शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वस्थ्य अच्छा रहेगा, परिश्रम वाले कार्यों में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में व्यापार की वृद्धि होगी, दैनिक आमदनी भी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad