मायावती और राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने लखनऊ में किया मतदान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

मायावती और राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने लखनऊ में किया मतदान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में लखनऊ मांटेसरी स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर मतदान किया। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में मतदान अपने वोट का इस्तेमाल करें, उन्होंने कहा कि लोग घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के बाद मायावती ने कहा कि हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मत का अधिकार गरीबी और अमीरी में भेदभाव नहीं करता। सभी लोग घरों से निकलें और वोट डालें। एक भी वोट बर्बाद नहीं जाना चाहिए। मतदान के बाद वह तत्काल वहां से चली गईं। इसी केंद्र पर योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी परिवार के साथ मतदान किया। ब्रजेश पाठक के साथ उनकी पत्नी नम्रता और दोनों पुत्रियों ने भी मतदान किया।

राजनाथ सिंह ने कहा- भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत
गृह मंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में स्कॉलर्स होम स्कूल में आज सुबह 7:30 बजे मतदान किया। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार जीत का अंतर पहले से बेहतर रहेगा। भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सभी लोग मताधिकार का प्रयोग करें, यह लोकतंत्र के हित में है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में महागठबंधन तथा कांग्रेस का कोई असर नहीं है। मुझे महागठबंधन की प्रत्याशी के बारे में कुछ भी नहीं कहना है। मैं समझता हूं कि कोई भी चुनाव मुद्दों के आधार पर होता है न कि किसी व्यक्ति के आधार पर होता है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनी पत्नी, दोनों पुत्र तथा पुत्रवधू के साथ मतदान करने पहुंचे। नोएडा से विधायक राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा, इस बार 412 का टारगेट है। पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि जीत का अंतर लखनऊ में पिछली बार से ज्यादा होगा, क्योंकि राजनाथ सिंह ने काफी काम कराया है।

बिहार के राज्यपाल और डीजीपी ने की वोट डालने की अपील
लखनऊ के पूर्व सांसद व बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने मतदान किया। उन्होंने जनता से भी वोट करने की अपील की। यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सीएमएस पर बने बूथ पर पत्नी सहित वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए पूरी तरह की गई है। प्रदेश में चार चरणों का मतदान बिना किसी मुश्किल के हो रहा है। उन्होंने यूपी की जनता से अपील की कि खुलकर मतदान करें और हमारे प्रजातंत्र को मजबूत करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad