लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 16 जिलों की 14 लोकसभा सीट के लिए सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। 14 लोकसभा सीटोंं पर दोपहर एक बजे बजे तक कुल 35.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें सर्वाधिक 40.39 प्रतिशत मतदान बांदा में और सबसे कम 32.60 प्रतिशत मतदान रायबरेली में हुआ। पांचवें चरण में आज धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं ने वोट डाले।
राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने परिवार से साथ वोट डाले। वहीं जिलाधिकारी बस्ती राजशेखर और कानपुर देहात के डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी लखनऊ पहुंचकर मतदान किया। मतदान के दौरान कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीने ख़राब होने से घंटों मतदान बाधित रहा। वहीं कई जगहों पर ग्रामीणों ने क्षेत्र का विकास ना होने से मतदान का बहिस्कार भी किया। ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से समझाकर वोट डलवाये।
अगर बात मतदान प्रतिशत की करें तो दोपहर एक बजे तक धौरहरा में 38.63, सीतापुर में 38.40, मोहनलालगंज में 37.38, लखनऊ में 33.14, रायबरेली में 32.60, अमेठी में 33.94, बांदा में 40.39, फतेहपुर में 33.17, कौशांबी में 32.57, बाराबंकी में 35.50, फैजाबाद में 35.57, बहराइच में 35.60, कैसरगंज में 34.84 और गोंडा में 34.77 प्रतिशत मतदान हुआ।
11 बजे तक कुल 22.88 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 धौरहरा में 28.41, सीतापुर में 24.20, मोहनलालगंज में 21.83, लखनऊ में 20.98, रायबरेली में 21.28, अमेठी में 21.83, बांदा में 25.55, फतेहपुर में 20.80, कौशांबी में 21.86, बाराबंकी में 22.66, फैजाबाद में 23.15, बहराइच में 23.80, कैसरगंज में 22.90 और गोंडा में 21.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
नौ बजे तक कुल 9.76 प्रतिशत मतदान
पहले दो घंटा यानी सात से नौ बजे के बीच में कुल मतदान 9.76 प्रतिशत हुआ है। इसमें धौरहरा में 11.09, सीतापुर में 11.11, मोहनलालगंज में 9.22, लखनऊ में 8.78, रायबरेली में 9.95, अमेठी में 8.17, बांदा में 9.98, फतेहपुर में 8.85, कौशांबी में 10.92, बाराबंकी में 9.84, फैजाबाद में 9.80, बहराइच में 10.20, कैसरगंज में 9.40 और गोंडा में 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
सपा ने चुनाव आयोग से की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत
पहले भी कई बार ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग तक पहुंची समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर शिकायत की है। गड़बड़ी और प्रशासन के रवैये के खिलाफ सपा का प्रतिनिधिमंडल राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराने जा रहा है। हालांकि हर बार आयोग ने सपा के आरोपों को नकार दिया है।
एक ऐसा भी मतदान केंद्र
सीतापुर जिले के ब्लाक बेहटा स्थित सेतुही मतदान केंद्र बाढ़ क्षेत्र में बनाया गया है। इस क्षेत्र में कोई सरकारी स्कूल भवन नहीं है, लिहाजा मतदान केंद्र को एक छप्पर के नीचे बनाया गया है। उसके सामने एक पंडाल भी लगा है।
एक नजर में पांचवां चरण
इस चरण में सर्वाधिक 20,38,725 मतदाता लखनऊ और सबसे कम 16,44,156 धौरहरा में हैं।
कुल मतदाता- 2,50,68,296
पुरुष -1,34,32,569
महिला-1,16,34,426
ट्रांस जेंडर-1,301
पोलिंग केंद्र-16,126
मतदेय स्थल-28,100
अति संवेदनशील मतदेय स्थल-3,270।
शाहजहांपुर, आगरा,महोबा के कुछ केंद्रों पर पुनर्मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाहजहांपुर के आठ और आगरा व महोबा के एक-एक पोलिंग बूथ पर सोमवार को ही पुनर्मतदान हुआ।

No comments:
Post a Comment