लखनऊ। सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम के बीच इस चरण में राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिये आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य मुख्य निवार्चन कायार्लय से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें चरण में 16 जिलों के 14 लोकसभा निवार्चन क्षेत्रों में दो करोड़ 50 लाख 68 हजार 296 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,34,32,569 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,16,34,426 तथा थर्ड जेन्डर की संख्या 1301 है।
लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा ने घायल पत्नी के साथ किया मतदान
लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपनी घायल पत्नी सुहानी और माँ शारदा के साथ गोमतीनगर के संस्कृत विद्यापीठ में परिवार के साथ मतदान किया। उनकी पत्नी के पेअर में फ्रैक्चर है। फिर भी वह व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची।
कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने लखनऊ में डाले वोट
IAS राकेश कुमार सिंह-प्रथम ने बिशन नायरण इंटर कॉलेज हजरतगंज लखनऊ में मतदान किया। वह कानपुर देहात से मतदान करने लखनऊ आये थे। यूपी चीफ सेकेट्री डॉक्टर अनूप चंद पांडेय ने पत्नी रेनुका पाण्डे के साथ मतदान किया। चीफ़ सेकेट्री की माँ पुष्पा पांडेय ने भी महानगर में मतदान किया। IAS अफ़सर विकास गोठलवाल ने दिल्ली से आकर पत्नी के साथ लखनऊ के गोमतीनगर संस्कृत विद्यापीठ में मतदान किया। PCS अफ़सर अनिल कुमार सिंह ने वोट डाला। वह UP के सभी EVM इंचार्ज है और आयोग में ज्वाइंट CEO भी हैं।
इटावा जिलाधिकारी जेबी सिंह ने इटावा से आकर पत्नी संग गोमतीनगर स्कॉलर्स होम में मतदान किया। गोमती नगर में बस्ती के जिलाधिकारी राजशेखर ने पत्नी के साथ वोट डाला। राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार, विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला ने मतदान किया। PCS एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने भी मतदान किया। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने पत्नी वंदना सहगल, बेटे शिव सहगल के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के वास्तुकला संकाय में मतदान किया।
प्रमुख सचिव गृह अरविन्द्र कुमार ने पत्नी के साथ अवध गर्ल्स पीजी कालेज के पोलिंग बुथ में मतदान किया। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लोक गायिका पत्नी मालिनी अवस्थी, माँ ऊषा अवस्थी, आदित्य अवस्थी और बेटा अद्वतीय कुमार के साथ गोमतीनगर केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। विशेष सचिव गृह है राजेन्द्र प्रताप सिंह ने गोमतीनगर में पुलिस मॉर्डन स्कूल विनीत खण्ड में मतदान किया। वहीं उनके दामाद एडिशनल डिस्ट्रिक जज सिद्धार्थ सिंह ने बेटी डॉक्टर रचना सिंह मेडिकल अफ़सर ने मतदान किया। इसके अलावा CEO UP वेंकटेश्वर लू ने गोमतीनगर स्थित SKD एकेडमी में वोट डाला। IG STF अमिताभ यश ने भी अपना वोट डाला।
कैबिनेट मंत्री सहित कई नेताओं
लखनऊ में जनता पूरे जोश के साथ मतदान किया। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं मंत्री मोहसिन रजा, महेंद्र सिंह, आशुतोष पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया सहित कई नेताओं ने अपने परिवार के साथ वोट डाला मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने लोहिया पार्क चौक पर बने बूथ पर मतदान किया। उन्होंने जनता से वोट करने की अपील की। मौलाना ने कहा कि गर्मी के कारण लोगों में उत्साह कम है लेकिन लोग निकलेंगे और वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अल्लाताला से दुआ की थी कि रमजान छह से नहीं सात मई से हों। दुआ कुबूल हुई।

No comments:
Post a Comment