लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज हाथीखाना में फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा। पुलिस मौके पर पहुंची। अमीनाबाद के मोहित गुप्ता का वोट दूसरे ने डाला। लोगों ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप। पुलिस के दबाव के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोबारा वोट डलवाया।
नगर निगम मुख्यालय में ईवीएम मशीन खराब होने से हंगामा हुआ। बूथ संख्या 239, कमरा नम्बर 4 पर मतदान रुका। इसके अलावा गोमतीनगर में भी ईवीएम मशीन ख़राब होने से मतदान बाधित रहा। लखनऊ के अलीगंज स्थित सेंट फेडलीस कॉलेज के बूथ संख्या 264 पीठासीन अधिकारी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा। लोगों ने इस बाद को लेकर हंगामा भी काटा।
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक के पथरा मनी गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
सीतापुर के हरगांव विधानसभा के सिहानीपारा बूथ संख्या 128 पर 11 बजे तक मतदान नहीं हुआ। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। गांव में विकास कार्या न होने से किया मतदान का बहिष्कार। बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा।
सीतापुर के हरगांव विधानसभा के सिहानीपारा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह से अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा। अफसर ग्रामीणों को मनाने में लगे हुए थे।
सीतापुर के धौरहरा लोकसभा के 400 की आबादी वाले कहमारा गांव के लोगों ने मतदान का बहिकार कर दिया। लोगों में काफी गुस्सा था। एसडीएम मौके पर पहुंचे, लोग किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं थे। लोगों का साफ कहना है कि जब तक विकास नहीं होगा, मतदान का बहिष्कार जारी रहेगा।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में मतदान शुरू होते ही 2 बूथों पर ईवीएम में खराबी की सूचना आई। कुंडा के करीमनगर, मिस्दयालपुर में ईवीएम मशीन खराब हो गई। वहीं दूसरी तरफ बाबागंज के भगौतीगंज बूथ पर मशीन खराबी की खबर आई। बहराइच के महसी के कौड़हा के बूथ संख्या 270 पर ईवीएम खराब रही, मतदान आधे घंटे से बाधित है। इस दौरान लाइन में खड़े मतदाताओं में रोष देखा गया।
गोंडा में सूची में नाम न होने से गुस्साए लोगों ने कचनापुर बूथ संख्या 59 के बीएलओ विनय शंकर तिवारी को पीट दिया।
बाराबंकी के विकास खंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत कमालपुर पहाड़पुर में करीब 2 गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी पर पुल का निर्माण हो। ग्रामीणों के आक्रोश से शासन प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
लोकसभा कौसाम्बी के कुंडा विधानसभा के टोड़ी का पूरवा में दोपहर तक एक भी वोट नहीं पड़ा। यहां के ग्रामीणों ने रास्ते की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया।

No comments:
Post a Comment