लखनऊ। सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के पांचवे चरण का मतदान सोमवार को हुआ। पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला।
मलिहाबाद के पिंक बूथ पर महिलाओ को लगी वोट फ़ॉर इंडिया की मेहंदी
मलिहाबाद के पिंक बूथ पर महिलाओं को वोट की स्याही दिखाने के बाद मेहंदी लगाई गई। मेहंदी में वोट फ़ॉर इंडिया का लिखा गया संदेश। महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लगवाई मेहंदी। वैलनेस सेंटर पर लगे स्वास्थ्य शिविर पर हुई, जांच। वोटिंग के साथ बच्चों के लिए झूले का भी इंतजाम भी मलिहाबाद के नगर पंचायत बूथ पर किया गया। मोहनलालगंज सीट पर सुबह 9 बजे तक करीब 8.44% मतदान हुए। जबकि 11 बजे तक 21.83 फीसद मतदान हुआ। जबकि एक बजे तक 37.38% मतदान गया किया। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह से ही वोटर्स की लंबी-लंबी कतारे लगना शुरू हो गई। वहीं, मोहनलालगंज में एसजीपीजीआई सखी मतदान केंद्र पर लोग वोट डालने के साथ ही सेल्फी पॉइंट पर फोटो लेने में लगे रहे।
मोहनलालगंज के कई मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन
सोमवार सुबह मोहनलालगंज संसदीय सीट के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि इस बीच कई जगह ईवीएम भी काम न करने से मतदान बाधित रहा। इस बार पिंक मतदान केंद्र सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। एसजीपीजीआई के फैकल्टी क्लब में पिंक कलर से पूरे मतदान केंद्र को सजाया गया। यहां मतदाताओं के मोबाइल को रखने के लिए व्यवस्था की गई। जबकि सेल्फी पॉइंट को देख लोग अपने मोबाइल से क्लिक करने में पीछे नहीं हटे। यहां पर पहली बार वोट डालने आयी स्तुति का उत्साह देखते ही बना।कुछ दिन पहले ही अपने पैर की सर्जरी कराने वाली स्तुति व्हील चेयर पर आयी। वहीं 106 साल के राम आसरे दीक्षित ने निगोहा में वोट किया। जबकि 31 साल के बाद दुबई से अपना वोट डालने रमाकांत दीक्षित भी आये है।
20 लाख वोटरों के हाथों में कुंजी
मोहनलालगंज लोकसभा सीट में 1681811 वोटर हैं। मोहनलालगंज सीट के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 20 लाख से अधिक वोटर 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में इस बार लखनऊ जिले में 1.44 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ है। सूची में वोटरों में बढ़ोतरी गत दिनों हुए पुनरीक्षण के आधार पर दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment