चेन्नई एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले बदमाश को लगी गोली,चार गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

चेन्नई एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले बदमाश को लगी गोली,चार गिरफ्तार

सहारनपुर। करीब डेढ़ महीने पहले चेन्नई एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले 25000 के इनामी बदमाश नितिन गुल्लर व उसके साथियों के साथ रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। नागल रेलवे स्टेशन के आउटर पर इंस्पेक्टर जीआरपी,एसओ नागल,स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी जख्मी हो गया।इंस्पेक्टर जीआरपी राशिद अली ने बताया कि 16 अप्रैल को सहारनपुर व रुड़की बॉर्डर पर बदमाशों ने चेन्नई एक्सप्रेस में डकैती की थी।

बदमाशों द्वारा रुड़की आइआइटी कर्मचारी सहित कई लोगों को लूटा गया था। जांच पड़ताल में शामली के थाना झिंझाना के रहने वाले नितिन उर्फ गुल्लर का नाम सामने आया था। इसीलिए इस पर इनाम घोषित किया था।फिर वारदात की फिराक में था बदमाशरविवार रात गुल्लर अपने गैंग के साथ एक बार फिर ट्रेन में वारदात को अंजाम देने की फिराक में था,तभी नागल रेलवे स्टेशन के आउटर पर उसे घेर लिया। आमने-सामने की फायरिंग मे गुल्लर के पैर पर गोली लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गुल्लर व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad