बदायूं में रोडवेज बस-पुलिस जीप में भिड़ंत, दारोगा-सिपाही समेत तीन की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 6 May 2019

बदायूं में रोडवेज बस-पुलिस जीप में भिड़ंत, दारोगा-सिपाही समेत तीन की मौत

बदायूं। एमएफ हाईवे पर वजीरगंज के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और बिसौली कोतवाली की पुलिस जीप में भिड़ंंत हो गई। हादसे में दारोगा-सिपाही समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक दारोगा व अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया है।

बिसौली से बदायूं की तरफ आ रही रोडवेज डिपो की बस ने बदायूं से बिसौली की ओर जा रही पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे में बिसौली कोतवाली में तैनात दारोगा सहदेव सिंह सिद्धू और सिपाही सुधीर की मौत हुई है। इसके अलावा एक साईकिल सवार की भी मौत हुई है, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि दारोगा सत्य सिंह और विक्रम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad