प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है. इसी क्रम में यूपी के बाहुबली नेताओं में शुमार कुंडा से विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर प्रशासन ने नज़रबंद की कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने बाहुबली विधायक राजा भैया समेत प्रतापगढ़ के आठ प्रभावशाली लोगों पर वोटिंग के दिन एक दिन के लिए नज़रबंद करने का आदेश दिया है. जिसमें राजा भैया के साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव और सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव प्रमुख नाम है. राजा भैया पर इस कार्रवाई के पीछे अशांति का खतरा बताया जा रहा है. कौशाम्बी जिले का चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है. वहीं, महल के आसपास और पूरे कुंडा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कुंडा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक हम लोग नजर बनाए हुए हैं, जिससे मतदान के दौनाम शांति व्यवस्था कायम रहे. कौन हैं बाहुबली विधायक राजा भैया
बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह ने 26 साल की उम्र में 1993 में पहली बार कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. इसके बाद से वे लगातार इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करते आ रहे हैं. कुंडा विधानसभा सीट से वो लगातार छठी बार विधायक हैं.
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
बाहुबली विधायक राजा भैया वोटिंग के दिन रहेंगे नजरबंद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment