लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में शहीद पथ पर रविवार सुआबाह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेजरफ्तार डीसीएम और अज्ञात वाहन की टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, चालक के शव की पहचान कराकर उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह से शहीद पथ पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। काफी देर बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post Top Ad
Sunday, 5 May 2019
लखनऊ के शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment